न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा / 494 नए मरीज मिले, 672 को मिली अस्पताल से छुट्टी; कुल संक्रमितों की संख्या हुई 16003

हरियाणा में कोरोना ठीक होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या से न केवल रिकवरी रेट सुधर रहा है, बल्कि दोगुने मामलों की अवधि भी बढ़ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Jul 2020 10:53:31

हरियाणा / 494 नए मरीज मिले, 672 को मिली अस्पताल से छुट्टी; कुल संक्रमितों की संख्या हुई 16003

हरियाणा में कोरोना ठीक होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या से न केवल रिकवरी रेट सुधर रहा है, बल्कि दोगुने मामलों की अवधि भी बढ़ रही है। यही नहीं पॉजिटिव रेट में 0.6% की गिरावट आई है। शुक्रवार को 19 जिलों में 494 नए मामलों से संक्रमितों का आंकड़ा 16003 पर पहुंच गया। वहीं पिछले 24 घंटे में 672 मरीज ठीक होकर घर लौटे, जिससे रिकवरी रेट में करीब 3% का इजाफा हुआ और डबलिंग 17 दिन पर पहुंच गई। हरियाणा में अब तक कुल मरीजों में से 11691 कोरोना को हराकर घर लौटे चुके हैं, अब केवल 4057 मरीज ही उपचाराधीन हैं। हालाकि, जो चीज चिंता बढ़ा रही है वे है प्रदेश में कोरोना से दम तोड़ने की संख्या में लगातार इजाफा। फरीदाबाद में 4 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 255 पर पहुंच गई। जबकि 59 की हालत चिंताजनक बनी हुई है, इनमें 41 मरीज ऑक्सीजन के सहारे सांसें ले रहे हैं तो 18 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं।

255 मरीजों की मौत

प्रदेश में अभी तक 255 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 187 पुरुष और 64 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 96, फरीदाबाद में 87, सोनीपत में 18, रोहतक व करनाल में 8-8, पानीपत व हिसार में 7, रेवाड़ी में 5, झज्जर व जींद में 4-4, पलवल, अंबाला व भिवानी में 3-3 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

आज मिले मरीजों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 156, गुड़गांव में 130, सोनीपत में 46, रेवाड़ी में 38, नूंह में 20, झज्जर में 16, रोहतक में 15, पानीपत में 14, सिरसा में 10, नारनौल में 9, करनाल में 8, पलवल में 7, चरखी-दादरी में 6, अंबाला, कुरक्षेत्र व कैथल में 4-4, हिसार व जींद में 3-3 तथा पंचकूला में एक संक्रमिता मिला।

वहीं, फरीदाबाद में 393, गुड़गांव में 135, करनाल में 28, रेवाड़ी में 18, सोनीपत में 16, जींद में 13, झज्जर में 12, पानीपत में 10, यमुनानगर में 9, पलवल, हिसार व नारनौल में 7-7, नूंह में 5, सिरसा में 4, कुरुक्षेत्र में 3, फतेहाबाद व अंबाला में 2-2 तथा पंचकूला में 1 मरीज ठीक होकर घर लौट गया है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 2 लाख 88 हजार 478 पर पहुंच गया है, जिसमें 2 लाख 67 हजार 194 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 5 हजार 281 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.65% पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 73.06% है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 17 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 11 हजार 380 पर पहुंच गया है। कोरोना से 255 मौतों से मृत्युदर 1.59% पर पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?