न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, मौत का आंकड़ा 8 हजार के पार

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते कदम थमने का नाम नहीं ले रहे। दिल्ली में कोरोना से मौत का आंकड़ा 8 हजार को पार कर गया। पिछले 24 घटें में कोरोना के 7,546 नए केस सामने आए वहीं 98 लोगों की मौत भी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Nov 2020 10:35:58

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, मौत का आंकड़ा 8 हजार के पार

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते कदम थमने का नाम नहीं ले रहे। दिल्ली में कोरोना से मौत का आंकड़ा 8 हजार को पार कर गया। पिछले 24 घटें में कोरोना के 7,546 नए केस सामने आए वहीं 98 लोगों की मौत भी हुई है। दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 5,10,630 हो गई है। इस दौरान 6,685 मरीज ठीक भी हुए। इस तरह से दिल्ली में ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,59,368 हो गई है। दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 43,221 है। पिछले 24 घंटे में 62,437 टेस्ट हुए हैं जिसमें आरटीपीसीआर में 22,067 और एंटीजन में 40,370 टेस्ट हुए। दिल्ली में आरटीपीसीआर टेस्ट का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

पिछले 24 घंटे में 98 लोगों की मौत के साथ ही मौत का आंकड़ा 8 हजार को पार कर गया और अब यह संख्या 8,041 तक पहुंच गई है। कल बुधवार को दिल्ली में 131 लोगों की मौत हुई थी और यह राजधानी में एक दिन में कोरोना से होने वाली मौत के मामलों का नया रिकॉर्ड भी है। इससे पहले दिल्ली सरकार की 12 नवंबर को जारी हेल्थ बुलेटिन में 24 घंटे में 104 लोगों की मौत हुई थी।

दिल्ली में संक्रमण दर 12.09% है जबकि रिकवरी दर 89.96% तक पहुंच गई है। यहां पर एक्टिव मरीजों की दर 8.46% है। जबकि दिल्ली में कोरोना डेथ रेट 1.57% है। राजधानी में होम आइसोलेशन में 25,367 मरीज हैं। अब तक यहां पर कुल 56,53,091 टेस्ट हो चुके हैं।

मास्क न लगाया तो 2000 का जुर्माना

इस बीच अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में कोरोना के आंकड़े बेतहाशा बढ़ने पर नई सख्ती की तैयारी में है। शादी में 200 मेहमानों की मिली छूट को वापस लेने के बाद अब मास्क नहीं पहनने वालों को अब 2,000 तक जुर्माना देना पड़ सकता है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज गुरुवार को कहा कि दिल्ली में अब अगर कोई मास्क नहीं पहनेगा तो उसके ऊपर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अभी तक 500 रुपये का जुर्माना होता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर