न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / केजरीवाल बोले- अब तक 72 हजार मरीज हुए ठीक, अस्पतालों में कम हो रही है कोरोना मरीजों की संख्या; 100 में 11 लोग निकल रहे संक्रमित

दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। राज्य में संक्रमण का फैलाव तेज़ी से हो रहा है। इसे देखते हुए प्रदेश के मुखिया अरविंद केजरीवाल आए दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Jul 2020 1:02:00

दिल्ली / केजरीवाल बोले- अब तक 72 हजार मरीज  हुए ठीक, अस्पतालों में कम हो रही है कोरोना मरीजों की संख्या; 100 में 11 लोग निकल रहे संक्रमित

दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। राज्य में संक्रमण का फैलाव तेज़ी से हो रहा है। इसे देखते हुए प्रदेश के मुखिया अरविंद केजरीवाल आए दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। आज सोमवार को केजरीवाल ने एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए किए गए कामों के बारे में बताया। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि अस्पतालों में अब मरीज़ों की संख्या कम हो रही है। जून तक जहां 100 में 35 लोग संक्रमित निकल रहे थे, वहीं अब 100 में 11 लोग ही संक्रमित निकल रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख से ज्यादा हो गई है। हालांकि, चिंता की बात नहीं है क्योंकि 72 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। दिल्ली में करीब 25000 एक्टिव केस हैं जिनमें से 15000 लोगों का इलाज घर पर किया जा रहा है। अस्पतालों से लोग अब ठीक होकर घर जा रहे हैं। पहले की तुलना में मौतों की संख्या भी काफी कम हुई है। कोरोना मरीज़ अब घरों में ही ठीक हो रहे हैं। हम सब मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। कोरोना से होने वाली मौत कम हुई हैं।

केजरीवाल ने कहा सोमवार को दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 1000वां मरीज स्वस्थ्य हुआ। उसे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में डिस्चार्ज किया जाएगा। मार्च में संक्रमण फैलने के बाद से ही यहां पर कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। शुरूआत में यहां सिर्फ 500 बेड थे लेकिन दिल्ली में मामले बढ़ने के साथ ही दिल्ली के दो अन्य अस्पतालों के साथ यहां भी बेड की संख्या बढ़ाई गई।

दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए पर्याप्त बेड मौजूद

केजरीवाल ने आगे कहा कि अभी 5100 बेड पर कोरोना मरीज़ हैं। दिल्ली में टेस्टिंग और बेड की कोई समस्या नहीं है। हर रोज़ 20 से 24 हजार टेस्ट हो रहे हैं। दिल्ली में अभी कोरोना के 15 हजार बेड हैं और केवल 5100 मरीज हैं। पिछले हफ्ते 6200 मरीज थे और आज घटकर इनकी संख्या 5100 हो गई। जहां तक संभव है लोगों को घर पर क्वारैंटाइन किया जा रहा है। हम लोगों के घर तक ऑक्सीपैड पहुंचा रहे हैं। पहले की तुलना में अब मौतों की संख्या भी काफी कम हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका