न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या दिल्ली में फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना संक्रमण!, पिछले 24 घंटे में मरीजों की संख्या में आया उछाल

राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना मरीजों की संख्या में उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1450 नए केस सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Aug 2020 9:20:45

 क्या दिल्ली में फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना संक्रमण!, पिछले 24 घंटे में मरीजों की संख्या में आया उछाल

राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना मरीजों की संख्या में उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1450 नए केस सामने आए हैं। बता दें कि दो महीने पहले दिल्ली को कोरोना के सबसे बड़े हॉट स्पॉट के तौर पर देखा जा रहा था। हालांकि पिछले एक महीने से यहां कोरोना की रफ्तार थम गई थी। मरीजों की संख्या बढ़ने के पीछे एक्सपर्ट्स का मानना है कि हाल के दिनों में अनलॉक प्रक्रिया के दौरान दी गई छूट भी इसका कारण हो सकती है। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि यहां के लोग इन दिनों सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ठीक तरीके से नहीं कर रहे हैं। यहां गुरुवार को नए सेरो सर्वे के डेटा आए। इसमें कहा गया कि दिल्ली के 29.1% लोगों में कोरोना के एंटीबॉडीज़ बन गए हैं। यानी इसका मतलब ये है कि यहां के करीब 60 लाख लोग कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो गए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब भी 70% लोगों पर कोरोना से संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर एक्सपर्ट्स हर कोई कह रहा था कि अब दिल्ली में हालात सुधर रहे हैं, लेकिन रविवार को बड़ी संख्या में नए मामलों ने फिर से चिंता बढ़ा दी है।

दिल्ली में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1.61 लाख से ज्यादा हो गई। इस तरह अगस्त में एक दिन में ये संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। पिछले एक हफ्ते में यहां हर रोज औसतन 1269 नए केस सामने आए हैं। 22 जुलाई के बाद ये एक दिन में मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। 22 जुलाई को 1333 नए मामले सामने आए थे। यहां पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ रही है। शुरुआत में यहां पॉजिटिविटी रेट 31.4 % थी, जो जून में गिरकर 5.7% पर पहुंच गई। अब एक बार से इसमें बढ़त देखी जा रही है। अगस्त में पॉजिटिविटी रेट 6.8% पर पहुंच गई है।

दिल्ली में एक अगस्त के बाद से संक्रमण के मामलों में लगातार उतार-चढाव हो रहा है। शहर में एक अगस्त को 1118 मामले आए तो अगले तीन दिन तक एक हजार से नीचे यानि तीन अंकों में मामले आए। इसके बाद पांच अगस्त से नौ अगस्त के बीच फिर से मामले बढ़ने लगे और 10 अगस्त को 707 मामले आए। शहर में 11 अगस्त से 22 अगस्त के बीच 1000 से कम मामले आए। इस दौरान 13 अगस्त को 956 मामले,16 अगस्त को 652 मामले, 17 अगस्त को 787 मामले आए।

देश में 31 लाख से ज्यादा मरीज

पूरे देश की बात करे तो कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 31 लाख के पार हो गया। अब तक 31 लाख 5 हजार 185 केस सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 61 हजार 749 मरीज मिले। वहीं, 56 हजार 896 लोग स्वस्थ भी हो गए। देश में कोरोना संक्रमण के मिलने की दर में गिरावट देखी गई है। जुलाई के अंत तक हर 100 टेस्ट में 12 से ज्यादा मरीज मिलने लगे थे, अब 7 मरीज मिल रहे हैं। यानी संक्रमण की दर 7% से नीचे आ गई है। अब 6.7% की रह गई है। इसका सबसे बड़ा कारण टेस्ट बढ़ना है। अब हर रोज 8 से 10 लाख लोगों की जांच हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत