न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल / रिकॉर्ड 86 कोरोना मरीज मिले, एक साल का मासूम भी संक्रमित

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करे तो यहां मंगलवार को रिकॉर्ड 86 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या 3261 पर पहुंच गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jul 2020 1:39:52

भोपाल / रिकॉर्ड 86 कोरोना मरीज मिले, एक साल का मासूम भी संक्रमित

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में यहां कोरोना संक्रमण के 354 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 15 हजार 284 पहुंच गया है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 हजार 88 बची है, वहीं कोरोना के चलते राज्य में अब तक 617 लोगों की जान गई है। 11 हजार 579 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 75% से ज्यादा पहुंच गया है। मध्य प्रदेश में कोरोना कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 1 हजार 158 हो गई है। अब तक 4,17,402 कोविड सैंपल्स की जांच की गई है।

उधर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करे तो यहां मंगलवार को रिकॉर्ड 86 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या 3 हजार 261 पर पहुंच गई। बता दे, पहले पिछले महीने दो दिन लगातार 78-78 मरीज संक्रमित मिले थे। आज मिले संक्रमित मरीजों में एक डॉक्टर के साथ अरेरा कॉलोनी में एक साल के मासूम समेत परिवार के 6 सदस्य पॉजिटिव आए हैं। भोपाल में सोमवार को 4 लोगों की कोरोना ने जान ले ली। अब तक कुल 113 लोगों की मौत हो चुकी है। रायसेन में आरएएफ के एक जवान पॉजिटिव आने के बाद 12 जवानों के सैंपल लिए गए।

एक साल के मासूम समेत परिवार के 6 सदस्य संक्रमित

भोपाल की सबसे पॉश कॉलोनी अरेरा कॉलोनी में एक साल के मासूम समेत परिवार के 6 सदस्य कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनका रविवार को कोरोना का सैंपल लिया गया था। सबसे अधिक उम्र के 55 साल की महिला इसमें शामिल हैं। इसमें 27 साल की एक महिला डॉक्टर की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। अरेरा कॉलोनी में एक ही परिवार के 6 सदस्यों के अलावा दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके अलावा हबीबगंज पुलिस थाने, शिवाजी नगर, चूनाभट्‌टी और अशोका गार्डन में 2-2, राजीव नगर में 3, साकेत नगर, मंदाकनी कॉलोनी, नारियलखेड़ा, इब्राहिमगंज, छोला मंदिर, शाहजहांनाबाद, मल्टी ईदगाह हिल्स और अपसरा कॉप्लेक्स में 1-1, टीलाजमालपुरा में 4, बैरागढ़ और अग्रवाल धर्मशाला में 2, कमला पार्क में 3, इतवारा चौराहा में 6 और बुधवारा में 3 लोगों संक्रमित मिले है। इसके अलावा भी अन्य इलाकों से लोगों में कोरोना के संक्रमित होने की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बता दे, भोपाल के साथ-साथ इंदौर में भी कोरोना मरीजों के मिलने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यहां, एक दिन में 78 नए केस सामने आए। वहीं, 3 लोगों की मौत भी हुई। 4 केस रिपीट पॉजिटिव रहे, जबकि 12 सैंपल रिजेक्ट कर दिए गए। अब तक 94 हजार 545 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है, इनमें 4 हजार 954 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि पॉजिटिव मरीजों की मौत का आंकड़ा 249 तक पहुंच गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल