न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल प्रदेश / मुख्यमंत्री कार्यालय में कोरोना ने रखे कदम, उप‍सचिव संक्रमित, जयराम ठाकुर हुए क्‍वारंटाइन

मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना का मामला सामने आने के बाद सचिवालय में हड़कंप मच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Jul 2020 5:45:28

हिमाचल प्रदेश / मुख्यमंत्री कार्यालय में कोरोना ने रखे कदम, उप‍सचिव संक्रमित, जयराम ठाकुर हुए क्‍वारंटाइन

हिमाचल में मंगलवार को 43 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रदेश में 10 और लोगों ने कोरोना को मात दी। प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 हजार 682 पहुंच गया है जबकि 1 हजार 81 स्वस्थ हो चुके हैं। उधर, कोरोना के बढ़ते कदम मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गए है। मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना का मामला सामने आने के बाद सचिवालय में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री सहित सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के कोरोना संक्रमण जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने आज प्रेस ब्रीफिंग करनी था लेकिन पॉजिटिव मामला आने के बाद और अपने सरकारी आवास ओक ओवर रवाना हो गए हैं। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कार्यालय में एक अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वह होम क्‍वारंटाइन हो रहे हैं। मंडी में पॉजिटिव पाया गया भाजपा नेता सीएम दफ्तर, सीएम आवास, आईजीएमसी भी गया था।

बताया जा रहा है मंडी के एक भाजपा नेता के कोरोना पॉजिट‍िव पाए जाने के बाद प्रशासन शिमला में सतर्क हो गया है। बताया जा रहा है उक्‍त नेता शिमला में कई लोगों से मिला है। आज सुबह इसकी रिपोर्ट पॉजिट‍िव आई थी। इसके बाद शाम को सीएम कार्यालय के उपसचिव के कोरोना पॉजिट‍िव होने की पुष्टि हो गई।

छोटी काशी मंडी में बुधवार को कोरोना के तीन मामले सामने आए हैं। इसमें एक भाजपा का प्रवक्ता है, जो मंडी शहर में पैलेस कॉलोनी का निवासी है। दूसरा भाजपा का पदाधिकारी है, जो विश्वकर्मा मंगवाई का निवासी है। तीसरा कोरोना संक्रमित सरकाघाट भांबला के गुड मझवाड़ी गांव का रहने वाला है, जो 12 जुलाई को दिल्ली से अपने घर लौटा है। यह संक्रमित व्यक्ति गृह मंत्रालय दिल्ली में बतौर चालक कार्यरत है तथा घर पर होम क्वारंटीन है।

प्रशासन सभी की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री खंगलाने में जुट गया है। बताया जा रहा है कि पैलेस कालोनी के भाजपा नेता शिमला में बड़े नेताओं से मिलने गए थे। यह दोनों सराज विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं, लेकिन मंडी में ही रहते हैं। दोनों शाला गांव के उस ड्राइवर के संपर्क में आए थे, जो दो दिन पहले पॉजिटिव पाया गया था। दोनों में फिलहाल कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं और उन्हें ढांगसीधार स्थित कोविड केयर सेंटर में भेजा गया है। सीएमओ मंडी डॉ देवेंद्र शर्मा ने कोरोना के तीन नए मामले आने की पुष्टि की है।

जिला चंबा के बनीखेत में सेना के जवान के संपर्क में आए परिवार के 13 और 16 साल के दो लड़के कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा पठानकोट से लौटा 53 वर्षीय पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉजिट‍िव पाया गया है। इसके अलावा गोल्‍टी की 43 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। बुधवार को प्रदेश में सात लोग संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद