न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जरुरी खबर / कोरोना से बचने के लिए आयुष मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस, यहां पढ़े

पूरी दुनिया पीछे 10 महीनों से जानलेवा कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। हालाकि, भारत में जितने मरीज सामने आ रहे है उससे ज्यादा ठीक भी हो रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Oct 2020 3:10:15

जरुरी खबर / कोरोना से बचने के लिए आयुष मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस, यहां पढ़े

पूरी दुनिया पीछे 10 महीनों से जानलेवा कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। हालाकि, भारत में जितने मरीज सामने आ रहे है उससे ज्यादा ठीक भी हो रहे है। भारत में कोरोना की रिकवरी रेट भी अच्छी है। लेकिन इसके बावजूद खतरा अभी टला नहीं है। सरकार का कहना है कि जब तक कोई वैक्सीन नहीं आ जाती लोगों को सावधानी बरतनी होगी। इस बीच आयुष मंत्रालय (Aayush Ministry) ने कोरोना को फैलने से रोकने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और आयुष मंत्री श्रीपद यशो नाईक ने मंगलवार को नई गाइडलाइंस जारी कीं। इसमें बताया गया है कि इलाज से बेहतर रोकथाम होती है। इसके लिए हमें अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने की जरूरत है। मंत्रालय के मुताबिक, देशभर के जाने-माने डॉक्टरों ने इन उपायों के बारे में जानकारी दी है, जो व्यक्ति की इम्युनिटी को बढ़ाने में बेहद कारगर हैं। सूखी खांसी के लिए दिन में 1 बार पुदीने की ताजा पत्ती या अजवाइन के साथ भाप लेने के बारे में भी बताया गया है। वहीं, खांसी या गले में खराश होने पर दिन में 2-3 बार प्राकृतिक शक्कर या शहद के साथ लौंग का पाउडर लेने के लिए सलाह दी है।

आइए जानते हैं क्या है आयुष मंत्रालय की नई गाइडलाइंस:-

- आयुष मंत्रालय ने कहा है कि दिनभर गर्म पानी पीएं, गर्म ताजा बना खाना ही खाएं।
- कम से कम 30 मिनट तक योग का अभ्यास, प्राणायाम और ध्यान लगाना बहुत महत्वपूर्ण है।
- भोजन पकाने के समय इसमें हल्दी, जीरा और धनिया जैसे मसालों का इस्तेमाल जरुर करे।
- इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए मंत्रालय ने सुबह 1 चम्मच च्यवनप्राश खाने की सलाह दी है।
- जो डायबिटीज के रोगी हैं, उन्हें बिना शुगर वाला च्यवनप्राश खाने की सलाह दी गई है।
- दिन में 1 या 2 बार हर्बल चाय पीएं।
- तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, सूखी अदरक और किशमिश का काढ़ा ले सकते हैं।
- 150 मिलीलीटर गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर जरुर पिए।
- सुबह और शाम अपने दोनों नथूनों में तिल या नारियल का तेल या घी जरुर लगाएं।
- कोरोना के बिना लक्षण वाले मरीज या फिर हल्के लक्षण वाले मरीज अश्वगंधा और गिलोय का नियमित सेवन करे फायदा होगा।
- कोरोना से ठीक हो गए मरीज भी नियमित रूप से च्वनप्राश खाएं। ये तमाम आयुर्वेदिक उपाय ना केवल आपको स्वस्थ रखेंगे, बल्कि बीमारी से लड़ने में भी मदद करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती