न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार; महाराष्ट्र में लॉकडाउन की वापसी, 34 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित

देश में 91 जिलों में मरीज मिलने की रफ्तार बढ़ी है। इनमें 34 जिले महाराष्ट्र के ही हैं। इसके अलावा कर्नाटक के 16, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, गुजरात और बिहार के 4-4, जबकि केरल के दो जिले शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Feb 2021 9:18:59

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार; महाराष्ट्र में लॉकडाउन की वापसी, 34 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित

देश में कोरोना वायरस ने फिर जोर पकड़ा है। रविवार को देश में 13,979 नए मरीज मिले। 9,476 ठीक हुए, जबकि 79 की मौत हो गई। 4,412 एक्टिव केस बढ़े, जो 87 दिन में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 25 नवंबर को 7,234 एक्टिव केस बढ़े थे। एक्टिव केस यानी जिन मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश में 91 जिलों में मरीज मिलने की रफ्तार बढ़ी है। इनमें 34 जिले महाराष्ट्र के ही हैं। इसके अलावा कर्नाटक के 16, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, गुजरात और बिहार के 4-4, जबकि केरल के दो जिले शामिल हैं। यहां बीते कुछ दिनों से रोजाना संक्रमितों की संख्या ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा है।

महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगले आठ दिन तय करेंगे कि क्या राज्य में लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के अमरावती जिले में सोमवार से एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। पुणे में भी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को बंद करने का आदेश दिया गया है। संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने प्रभावित राज्यों को आरटी-पीसीआर टेस्ट में तेजी लाने को कहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राज्य के लोगों के नाम जारी वीडियो संदेश में कहा, 'क्या आप लॉकडाउन चाहते हैं। अगले आठ दिनों में तय होगा। राज्य में आज करीब सात हजार नए केस मिले हैं। अगर कोरोना के हालात गंभीर होते हैं तो हमें राज्य में लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। जो लोग लॉकडाउन चाहते हैं वो बिना मास्क के आराम से बाहर घूम सकते हैं और जो लोग नहीं चाहते हैं वो मास्क पहनें और नियमों का पालन करें।'

महाराष्ट्र के अमरावती मंडल के 5 अन्य जिलों अमरावती, अकोला, वाशिम, बुल्ढाड़ा और यवतमाल में भी कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। यहां आवश्यक सामानों की दुकानें छोड़कर बाकी सारी दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है। स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान भी बंद रहेगा। लोगों को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ही सामन खरीददारी की छूट मिलेगी।

आपको बता दे, महाराष्ट्र में रविवार को 6,971 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2,417 मरीज ठीक हुए और 35 की मौत हो गई। अब तक 21 लाख 884 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें 19 लाख 94 हजार 997 लोग ठीक हो चुके हैं। 51 हजार 788 ने इस महामारी से जान गंवाई है। 52 हजार 956 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

पुणे में भी 28 फरवरी तक सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर बंद कर दिए गए हैं। रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर बाकी लोगों के घर से निकलने पर रोक लगा दी गई है। विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों का कहना है कि लोगों की लापरवाही से मामले बढ़ रहे हैं। लोगों ने मास्क पहनना और दो गज की दूरी बनाए रखना छोड़ दिया है।

केरल में रविवार को 4 हजार 70 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 4 हजार 345 मरीज ठीक हुए और 15 संक्रमितों ने जान गंवाई। यहां अब तक 10 लाख 34 हजार 658 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 9 लाख 71 हजार 975 मरीज ठीक हो चुके हैं। 4 हजार 90 ने जान गंवाई है, जबकि 58 हजार 316 का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में रविवार को 299 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 238 मरीज ठीक हुए और चार की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 59 हजार 427 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 53 हजार 522 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 हजार 854 मरीजों की मौत हो गई। 2 हजार 51 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

गुजरात में रविवार को 283 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 264 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक 2 लाख 67 हजार 104 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 61 हजार 9 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4 हजार 405 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 हजार 690 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में रविवार को 82 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 137 लोग ठीक हुए। अब तक 3 लाख 19 हजार 543 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 15 हजार 513 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 हजार 785 मरीजों की मौत हुई है। 1 हजार 245 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली में रविवार को 145 नए मरीज मिले और 97 ठीक हुए। दो की मौत भी हुई। यहां अब तक 6 लाख 37 हजार 900 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 25 हजार 929 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 900 मरीजों की मौत हो गई। 1 हजार 71 का इलाज चल रहा है।

वैक्सीनेशन में तेजी लाने का आदेश

केंद्र ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर वैक्सीनेशन में तेजी लाने को कहा है। अभी कई राज्यों में हफ्ते में सिर्फ दो दिन ही वैक्सीनेशन हो रहा है। अभी फ्रंटलाइन और हेल्थ केयर वर्कर्स को ही वैक्सीन लगाई जा रही है। मार्च से 50 साल से अधिक उम्र के सभी और 50 साल से कम उम्र के उन नागरिकों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी जिन्हें अन्य बीमारियां भी हैं। केंद्र ने इसके लिए भी तैयार रहने को कहा है।

टेस्टिंग में पिछले एक महीने में भारी गिरावट

पूरे देश में हर दिन होने वाली टेस्टिंग में पिछले एक महीने में 5 लाख की गिरावट दर्ज की गई है। दिसंबर तक जहां, हर दिन 11 लाख के करीब लोगों की जांच होती थी, वहां अब औसतन 6 लाख लोगों का टेस्ट हो रहा है। राज्यों में कोरोना केस बढ़ने का एक बड़ा कारण टेस्टिंग की संख्या कम करना भी है। अब फिर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन सभी 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को चिट्ठी लिखकर टेस्टिंग बढ़ाने का आदेश दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म