न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना : देश में 548 जिलें लॉकडाउन, 492 संक्रमित, दुनियाभर में 16,500 से ज्यादा लोगों की मौत

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश के 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 548 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Mar 2020 10:21:44

कोरोना : देश में 548 जिलें लॉकडाउन, 492 संक्रमित, दुनियाभर में 16,500 से ज्यादा लोगों की मौत

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश के 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 548 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 492 हो गई है। दुनियाभर में 3,79,000 से ज्यादा मामले हो गए हैं, जबकि 16,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन लोगों ने लॉकडाउन का अच्छे से पालन नहीं किया, इसलिए अब कई जगह कर्फ्यू लगाया जा रहा है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का आदेश है। ICMR (Indian Council Of Medical Research) की एक ताजा स्टडी में दावा किया गया है कि अगर सख्ती से घरों में रहने का ये फॉर्मूला सफल हो जाए तो कोरोना को बहुत हद तक हराया जा सकता है। भारत में कोरोना वायरस अभी स्टेज 2 पर है और तीसरे स्टेज की ओर बढ़ रहा है। इस स्टेज में कोरोना कम्यूनिटी स्प्रेड होता है। यानी कोरोना वायरस का सामुदायिक संक्रमण। अगर ये होने लगा तो हालात बेकाबू हो जाएंगे। ICMR के अनुसार, सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) से कोरोना वायरस के कुल संभावित मामलों की संख्या 62% तक कम हो जाएगी साथ ही पीक केसों की संख्या 89% तक गिर सकती है। नोएडा पुलिस ने सोमवार को जिले में लॉकडाउन और धारा 144 का उल्लंघन करने के लिए 1995 वाहनों का चालान किया गया और 96 एफआईआर दर्ज कीं।

दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद कोरोना वायरस महामारी की वजह से नमाजियों के लिए 31 मार्च तक बंद रहेगी। जामा मस्जिद के इमाम सैयद अहमद बुखारी ने सोमवार को कहा कि बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती उपाय के तहत इस बाबत फैसला लिया गया है, क्योंकि विदेश से लौटने वाले कई लोग मस्जिद में नमाज अदा करने आते हैं।

इटली में 6000 से ज्यादा मौतें

कोरोना का सबसे ज्यादा असर इटली में हुआ है, जहां 6000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने दुनिया के सभी कोनों में 'तत्काल वैश्विक संघर्षविराम' का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह समय सशस्त्र युद्ध को पूरी तरह रोकने और कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के खिलाफ लड़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का है। फ्रांस में कोरोना वायरस से 186 और लोगों की मौत हो गई है। विदेश मंत्री ने सोमवार को बताया कि इन मौतों के साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 860 हो गई है।

राजस्थान में कोरोना वायरस के मामले 32 हो गए है. सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के लोगों से आह्वान किया कि वे 31 मार्च तक घोषित लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें नहीं तो मजबूरी में सख्ती करनी पडे़गी और बुधवार से कर्फ्यू लगाना पडे़गा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर