न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में इस वजह से तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस

देश की शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी ने एक के बाद एक कई गलत कदम उठाए जिसकी वजह से देश में कोरोना वायरस के लिए विश्वसनीय लैब टेस्ट की भारी कमी हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Mar 2020 3:50:41

अमेरिका में इस वजह से तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस

ट्रंप प्रशासन अमेरिका में नोवेल कोरोना वायरस को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। चीन और इटली के बाद अमेरिका तीसरे नंबर का देश बन गया है जो कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभवित हुआ है। अमेरिका में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 46,157 हैं और 582 लोगों की मौत हो गई है। आज 835 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, इसके साथ अमेरिका में हेल्थ एजेंसी की तरफ से गंभीर चूक का मामला भी सामने आ रहा है। देश की शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी ने एक के बाद एक कई गलत कदम उठाए जिसकी वजह से देश में कोरोना वायरस के लिए विश्वसनीय लैब टेस्ट की भारी कमी हो गई है। उल्लेखनीय है कि साउथ कोरिया ने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों की टेस्टिंग के वजह से कोरोना के मामले को सीमित कर लिया है, लेकिन अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश में टेस्टिंग धीमी रफ्तार से चल रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महीने की शुरुआत में देशवासियों को भरोसा दिलाया था कि सेंटर्स फॉर डिजिज कंट्रोल ऐंड प्रीवेन्शन द्वारा कोविड-19 के टेस्ट के लिए तैयार सिस्टम उपयुक्त है और जो भी टेस्ट कराना चाहते हैं, उनका टेस्ट हो जाएगा। लेकिन अमेरिका में कोरोना का पहला मामला सामने आने के दो महीने बाद भी कई लोगों का टेस्ट नहीं हो पाया है।

फरवरी में जब कोरोना ने अपनी जड़ें अमेरिका में जमानी शुरू कीं, उस वक्त सीडीसी के डेटा के मुताबिक सरकारी लैब में हर दिन सिर्फ 352 टेस्ट हो रहे थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के चीफ के भी कह चुके हैं कि आप आंख मूंदकर आग से नहीं लड़ सकते। हम इस महामारी को नहीं रोक सकते अगर हमें यह नहीं पता कि कितने लोग संक्रमित हैं।

उधर, अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ ऐंड ह्युमन सर्विसेज अपनी गलतियों के मूल्यांकन के लिए आंतरिक समीक्षा कर रहा है। लेकिन बाहरी पर्यवेक्षक और केंद्रीय स्वास्थ्य अधिकारी बताते हैं कि चार मुख्य वजहें जिसने कोरोना के खिलाफ हमारे रेस्पॉन्स को प्रभावित किया है। पहला, WHO द्वारा सुझाए गए टेस्ट पर जल्द फैसला न लेना, सीडीसी के टेस्ट का जिटल होना, सरकारी दिशानिर्देश में टेस्ट को लेकर भ्रम की स्थिति कि कौन करा सकता है और कौन नहीं और चौथा, निजी क्षेत्र को टेस्ट के काम में देरी से लगाना। वे कहते हैं कि वाइट हाउस ने इस बीमारी को कम आंका और इसके रेस्पान्स में हुई देरी के कारण ही प्रसार को धीमा करने का मौका हमने गंवा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका