न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1 मार्च से कोरोना टीकाकरण का दूसरा फेज, 45 से 60 साल की उम्र वालों को वैक्सीनेशन के लिए रखने होंगे ये जरूरी दस्तावेज

अगले 3-4 दिनों में स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात पर फैसला ले लेगा कि निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन के लिए कितनी फीस देनी होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय इस संबंध में मैन्यूफैक्चरर्स और अस्पतालों से बात कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Feb 2021 10:04:05

1 मार्च से कोरोना टीकाकरण का दूसरा फेज, 45 से 60 साल की उम्र वालों को वैक्सीनेशन के लिए रखने होंगे ये जरूरी दस्तावेज

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। पिछले 24 घंटे में 16 हजार 886 लोग संक्रमित पाए गए। 28 दिन बाद में पहली बार था, जब 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। इसके पहले 28 जनवरी को सबसे ज्यादा 18 हजार 912 लोग संक्रमित पाए गए थे। इसी के साथ अब मरीजों की संख्या 1 करोड़ 10 लाख 46 हजार पहुंच गई है। इनमें 1 करोड़ 7 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,48,691 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 1,56,742 मरीजों की मौत हो गई है। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ सरकार ने टीकाकरण में और तेजी लाने की योजना बना रही है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा फेज 1 मार्च से शुरू होगा। 10 हजार सरकारी केंद्रों और 20 हजार निजी अस्पतालों में टीका लगाया जाएगा। सरकार ने पहली मार्च से 45 से 60 साल की उम्र के ऐसे लोगों का कोरोना टीकाकरण शुरू करने का फैसला किया है, जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। इसके अलावा 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गो का भी टीकाकरण किया जाएगा। बुजुर्गो की पहचान के लिए मतदाता सूची का प्रयोग किया जाएगा। अगर इस एज ग्रुप के लोग सरकारी केंद्रों में जाते हैं तो उनके लिए टीका मुफ्त होगा, लेिकन निजी अस्पतालों में इसके लिए उन्हें पैसा देना होगा।

जावड़ेकर ने कहा कि सरकारी केंद्रों पर ये टीकाकरण मुफ्त होगा, लेकिन जो लोग निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगवाना चाहते हैं, उन्हें चार्ज देना होगा। अगले 3-4 दिनों में स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात पर फैसला ले लेगा कि निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन के लिए कितनी फीस देनी होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय इस संबंध में मैन्यूफैक्चरर्स और अस्पतालों से बात कर रहा है।

45 से 60 साल की उम्र वालों को टीकाकरण के लिए रखने होंगे ये दस्तावेज

- खबर है कि इस श्रेणी में आने वालों को अन्य लोगों की ही तरह पहले कोविन एप (Cowin App) पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
- अभी कोविन एप सभी के लिए उपलब्ध नहीं है। उपलब्ध होने के बाद आधार कार्ड के जरिये इस पर रजिस्ट्रेशन होगा। इसके बाद फोटो आइडी व हस्ताक्षर किया हुआ मेडिकल सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा। इसके बाद नजदीकी केंद्र पर टीकाकरण के लिए बुकिंग की जाएगी।
- मेडिकल सर्टिफिकेट का फॉर्मेट जल्द ही राज्यों को दिया जाएगा। इसे स्थानीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा। जनरल फिजीशियन का हस्ताक्षर कराया हुआ फॉर्म टीकाकरण केंद्र पर दिखाना भी पड़ सकता है।
- टीकाकरण के लिए किन बीमारियों को गंभीर की श्रेणी में रखा जाएगा, अभी इसकी सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस सूची में दिल, फेफड़े, किडनी और लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियां शामिल हो सकती हैं। साथ ही डायबिटीज, कैंसर, गंभीर अस्थमा और दिमागी बीमारियों को भी इसमें रखा जा सकता है। अंग प्रत्यारोपण, बोन मैरो या स्टेल सेल प्रत्यारोपण वालों को भी इस श्रेणी में रखे जाने का अनुमान है।

आपको बता दे, दुनियाभर के कई देशों, खासकर चीन ने पिछले साल जून में और रूस ने तो अगस्त में वैक्सीनेशन शुरू कर दिया था। वहीं, अमेरिका, ब्रिटेन समेत ज्यादातर देशों में दिसंबर में वैक्सीन लगनी शुरू हुई। भारत में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन शुरू हुआ। इसके बाद भी तेजी पकड़ ली है। 22 फरवरी तक दुनियाभर में 21 करोड़ लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। सबसे ज्यादा अमेरिका में 6.41 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी है। इसके बाद चीन में 4.05 करोड़, यूरोपीय संघ में 2.7 करोड़, यूके में 1.8 करोड़ और फिर भारत में 1.19 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर