न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : काेविड सेंटर में था चोरी का आरोपी, खिड़की ताेड़ बाइक चुराकर पुलिस अभिरक्षा से हुआ फरार

बीती रात श्रीगंगानगर के जनसेवा हॉस्पिटल में पुलिस की बड़ी लापरवाही देखने को मिली जहां से कोरोना संक्रमित चोरी का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया और बाइक भी चोरी कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 18 Nov 2020 10:57:43

राजस्थान : काेविड सेंटर में था चोरी का आरोपी, खिड़की ताेड़ बाइक चुराकर पुलिस अभिरक्षा से हुआ फरार

बीती रात श्रीगंगानगर के जनसेवा हॉस्पिटल में पुलिस की बड़ी लापरवाही देखने को मिली जहां से कोरोना संक्रमित चोरी का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया और बाइक भी चोरी कर ली। घटना साेमवार आधी रात से मंगलवार सुबह के बीच में जनसेवा अस्पताल रीकाे में बनाए गए काेविड केयर सेंटर में हुई है। आराेपी काेराेना पाॅजिटिव था इसलिए वहां भर्ती करवाया हुअा था। अाराेपी जाते-जाते एक और बाइक भी चुराकर ले भागा है। उसके खिलाफ ड्यूटी गार्ड की ओर से सदर थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

आराेपी कालियां निवासी 24 वर्षीय पलवविंद्रसिंह उर्फ पूना पुत्र भुपेंद्रसिंह रामगढ़िया काे बाइक चाेरी के आराेप में गिरफ्तार किया गया था। जांच में वह काेविड पाॅजिटिव पाए जाने पर उसे जनसेवा अस्पताल में बनाए गए काेविड केयर सेंटर में भर्ती करवाया गया। आराेपी काे साेमवार रात करीब 11 बजे भाेजन व अन्य नित्य क्रियाएं पूरी करवाकर सेंटर के कक्ष में बंद किया था।

सुबह 6 बजे कक्ष का गेट खाेला गया ताे आराेपी बिस्तर पर नहीं मिला। वह कक्ष की खिड़की का कांच ताेड़कर फरार हाे गया। जाते हुए काेविड केयर सेंटर के बाहर खड़ी किसी अन्य मरीज के परिजन की बाइक भी चुराकर ले गया। इस संबंध में काेतवाली थाना के गार्ड ड्यूटी कांस्टेबल सुभाषचंद्र की रिपाेर्ट पर सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। रीकाे चाैकी प्रभारी बलवंतकुमार जांच कर रहे हैं।

आराेपी के काेविड केयर सेंटर से पुलिस िहरासत से फरार हाेने की सूचना पर जिलेभर में नाकेबंदी करवाई गई। अाराेपी जिस बाइक काे चुराकर गायब हुअा है, उसके नंबर व आराेपी का हुलिया बताकर नाकेबंदी स्टाफ काे आराेपी काे पकड़ने के लिए पाबंद किया गया। लापरवाही यह भी रही कि भागे अाराेपी के काेराेना पाॅजिटिव हाेने के बावजूद नाकेबंदी स्टाफ काे पीपीई किट नहीं उपलब्ध करवाई गई।

हालांकि आराेपी नाकेबंदी से पहले ही नाका स्थल पार कर जाने की अाशंका है। पुलिस टीमांे ने अाराेपी काे पकड़ने काे कई जगह दबिश दी लेकिन वह किसी भी रिश्तेदारी में नहीं पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक देर रात तक उसे पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस सूत्राें के अनुसार काेविड केयर सेंटर जनसेवा अस्पताल में 12 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन से विशेष निगरानी में लगाए हुए हैं।

इसके अलावा जिस भी थाने से आराेपी यहां भर्ती है, उस थाने से दाे-दाे सुरक्षा गार्ड अलग से तैनात हैं। घटना की रात करीब 20 पुलिसकर्मी काेविड सेंटर की निगरानी में तैनात थे। इसके बावजूद आराेपी शातिराना तरीके से खिड़की के कांच काे ताेड़कर फरार हाेने में कामयाब हाे गया। कांच के टूटने की आवाज भी किसी गार्ड ड्यूटी स्टाफ ने नहीं सुनी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज