न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी लापरवाही / बिना पीपीई किट, मास्क और दस्तानों के ही हो रहा कोरोना से मरने वालों का अंतिम संस्कार

कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार करते समय सतर्कता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Jun 2020 9:52:08

 बड़ी लापरवाही / बिना पीपीई किट, मास्क और दस्तानों के ही हो रहा कोरोना से मरने वालों का अंतिम संस्कार

कोरोना महामारी के संक्रमण से बचने के लिए आज पूरी दुनिया जतन कर रही है। लेकिन राजस्थान के उदयपुर से एक ऐसी लापरवाही सामने आई है जिससे हजारों लोगों को संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार करते समय सतर्कता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

घटना मंगलवार दोपहर की है। उदयपुर के इसवाल में मेघवाल कॉलोनी निवासी कोरोना पीड़ित 40 वर्षीय फार्मासिस्ट की अंत्येष्टि के दौरान सेफ्टी का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया। उनकी मौत के बाद फार्मासिस्ट के परिजन उन्हें अशोक नगर श्मशान घाट लाए थे। यहां अंत्येष्टि करने वाले निगम के कर्मियों के साथ ही फर्मासिस्ट के घर वाले भी बिना पीपीई किट और दस्तानों के नजर आए। इतना ही नहीं अंतिम क्रिया करने वालों ने भी मास्क पहनना नहीं पहना हुआ था। जैसे ही यह मामला सामने आया तो एडीएम सिटी संजय कुमार, नगर निगम आयुक्त अंकित सिंह और सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने कहा कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे से ऐसी अव्यवस्था नहीं हो इसके पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। वहीं, एमबी अस्पताल अधीक्षक डॉ आरएल सुमन का कहना है कि फार्मासिस्ट के पॉलीथीन पैक शव को श्मशान तक पहुंचाने वाले कार्मिकों को पीपीई किट पहनाकर ही भेजा था। अब श्मशान पर पहुंचने के बाद क्या हुआ इसका पता नहीं। आपको बता दे, कोरोना पॉजिटिव की डेड बॉडी से सबसे ज्यादा रहता है संक्रमण का खतरा बना रहता है ऐसे में इस तरह की लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।

बता दे, उदयपुर में अब तक 663 कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। कोरोना विस्फोटक के चलते उदयपुर एक माह से भी ज्यादा समय तक कंटेनमेंट जोन में रहा, सभी शहरवासी घरों में कैद रहे। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स-नर्सेज-लैब टैक्नीशियंस-हेल्पर सहित 25 कोरोना वॉरियर्स इसकी चपेट में आ चुके हैं।

ये है गाइडलाइन

कोरोना पीड़ित के पॉलीथीन पैक शव का अंतिम संस्कार गैस शवदाहगृह आदि में करते समय परिजन व सभी कार्मिकों को PPE Kit, N-95 Mask और दस्ताने अनिवार्य रूप से पहनने ही होंगे।

बता दे, राजस्थान में कोरोना मरीजों का मिलना लगातार जारी है। मंगलवार को एक दिन में कोरोना के 395 नए केस सामने आए इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या 15 हजार 627 हो गई है। आज मिले मरीजों में जयपुर में 107, धौलपुर में 53, जोधपुर में 40, सिरोही में 24, बाड़मेर में 21, जालौर में 19, भरतपुर में 18, पाली में 15, अजमेर में 13, सवाई माधोपुर में 11, भीलवाड़ा में 12, अलवर में 10, राजसमंद में 7, हनुमानगढ़ में 6, उदयपुर, सीकर और चूरू में 5-5, करौली और झुंझुनू में 4-4, नगौर, कोटा, दौसा और झालावाड़ में 3-3, बीकानेर में 2, दूसरे राज्य से आए 2 संक्रमित शामिल है। वहीं, 9 लोगों मौत भी हो गई। इनमें जोधपुर में 3, भीलवाड़ा में 2, गंगानगर, जयपुर, कोटा और सीकर में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 365 पहुंच गया।

जयपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 3 हजार 8 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 546 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1376, पाली में 992, उदयपुर में 663, कोटा में 565, नागौर में 601, डूंगरपुर में 415, अजमेर में 468, झालावाड़ में 370, सीकर में 477, चित्तौड़गढ़ में 208, सिरोही में 384, टोंक में 200, जालौर में 252, भीलवाड़ा में 239, राजसमंद में 215, झुंझुनूं में 318, चूरू में 278, बीकानेर में 200, जैसलमेर में 112 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 92, बाड़मेर में 213, मरीज मिले हैं।

उधर, अलवर में 368, धौलपुर में 468, दौसा में 113, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 86, करौली में 74, हनुमानगढ़ में 54, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 48, बूंदी में 10 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 88 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 365 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 151 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 37, भरतपुर में 30, कोटा में 21, अजमेर में 14, नागौर में 12, पाली में 8, बीकानेर में 7, सीकर और चित्तौड़गढ़ में 6, भीलवाड़ा, अलवर, सिरोही और सवाई माधोपुर में 5-5, करौली और बारां में 4-4, उदयपुर और धौलपुर में 3-3, गंगानगर, चूरू, बाड़मेर, दौसा, बांसवाड़ा और जालौर में 2-2, झुंझुनू, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 23 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका