Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : एक ही दिन में मिले रिकॉर्ड 656 संक्रमित, CM गहलोत ने कहा- हम कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने में सक्षम

राजस्थान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर चल रही है। जिसमें संक्रमितों की बढ़ती रफ्तार ने मंगलवार को राजधानी जयपुर में अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Nov 2020 8:21:47

जयपुर :  एक ही दिन में मिले रिकॉर्ड 656 संक्रमित,  CM गहलोत ने कहा- हम कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने में सक्षम

राजस्थान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर चल रही है। जिसमें संक्रमितों की बढ़ती रफ्तार ने मंगलवार को राजधानी जयपुर में अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां आज एक ही दिन में सबसे ज्यादा 656 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,956 हो चुकी है।

8 मंत्री और प्रदेश के 39 विधायक कोरोना पॉजिटिव

राजस्थान सरकार के 8 मंत्री और प्रदेश के 39 विधायक कोरोना पॉजिटिव आ चुके नेताओं के सम्पर्क में आने वाले कई नेता इन दिनों नगर पालिका चुनावों में टिकट बांटने में मस्त हैं। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का भी खूब उल्लंघन हो रहा है। जैसे-जैसे प्रदेश में सरकार के मंत्री और विधायकों के पॉजिटिव आने की संख्या बढ़ने लगी है, वैसे-वैसे नगर पालिका चुनावों में कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा काफी बढ़ गया है।

हम कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने में सक्षम

कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए राज्यों में क्या इंतजाम है? इस पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान समेत देश के 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्टेट का फीडबैक रखते हुए बताया कि वर्तमान में हमारी तैयारी बेहतर है। प्रदेश के अस्पतालों में 82% वेंटीलेटर, 55% आईसीयू और 74% ऑक्सीजन बैड खाली है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बेहतर प्रबंधन का ही नतीजा है कि कोरोना से जंग जीतने के मामले में राजस्थान सभी मापदंडों पर आगे है और अन्य राज्यों से बेहतर स्थिति में है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मृत्यु दर लगातार शुरू से अब तक एक प्रतिशत से नीचे बनी हुई है और वर्तमान में ये दर 0.89% ही है।

गहलोत ने प्रधानमंत्री को सुझाव दिया कि पूरे विश्व में आरटीपीसीआर टेस्ट सबसे विश्वसनीय हैं। देश के सभी राज्यों में राजस्थान की तरह शत-प्रतिशत टेस्ट रैपिड एंटीजन टेस्ट की बजाय आरटीपीसीआर से होने चाहिए।

संक्रमित चिकित्सा मंत्री ने वार्डों का दौरा किया

वहीं, दूसरी तरफ सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आए प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने मंगलवार को आरयूएचएस अस्पताल के परिसर में स्थित विभिन्न वार्डों का दौरा किया। वहां भर्ती मरीजों से कुशलक्षेम पूछी। उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। डॉ शर्मा खुद भी आरयूएचएस में एडमिट है। वे वहीं से अस्पताल से जुड़ी सेवाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही, अस्पताल प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमितों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ले रहे है। चिकित्सा मंत्री ने दूसरी और तीसरी मंजिल पर बनाए जा रहे नए 70 ICU बैड का भी अवलोकन किया।

वर्तमान में आरयूएचएस अस्पताल में 135 ICU बैड हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही अस्पताल को 70 और नए बैड मिल जाएंगे और आईसीयू बेड की संख्या 205 हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में वर्तमान में 1200 ऑक्सीजन बैड हैं और कोरोना संक्रमितों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

चिकित्सा मंत्री शर्मा ने आरयूएचएस में कोविद दे केयर सेंटर का दौरा कर वहां उपचार ले रहे मरीजों से बातचीत की। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट का भी दौरा किया। इस दौरान सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल सुधीर भंडारी, आरयूएचएस के अधीक्षक अजीत सिंह सहित कई चिकित्सक और अधिकारी मौजूद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका