न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुग्राम / अस्पताल ने कोरोना मरीज को थमाया 28 लाख का बिल, पैसे नहीं देने पर डिस्चार्ज करने से किया इनकार

मेदांता अस्पताल ने एक कोरोना मरीज के इलाज का बिल 28 लाख बना दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Jul 2020 4:37:42

गुरुग्राम / अस्पताल ने कोरोना मरीज को थमाया 28 लाख का बिल, पैसे नहीं देने पर डिस्चार्ज करने से किया इनकार

सरकार ने कोविड-19 (Covid-19) इलाज के लिए रेट तय किए हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ निजी अस्पतालों की मनमानी कहां रूकने वाली थी। बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी में इलाज के लिए दाम तय किए थे लेकिन फिर भी निजी अस्पतालों की मनमानी और इलाज के नाम पर लूट के कई मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में ताजा मामला गुरुग्राम से सामने आया है, यहां, मेदांता अस्पताल ने एक कोरोना मरीज के इलाज का बिल 28 लाख बना दिया। मेदांता अस्तपाल पर आरोप हैं कि इलाज के पूरे पैसे नहीं देने के चलते मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया। अस्तपाल ने. कोरोना मरीज़ का 40 दिन के इलाज का बिल 28 लाख बना दिया। इस मामले में शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने अस्पताल को शो कॉज नोटिस जारी किया है।

गुरुग्राम में इस तरह का ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन अब देखना यह होगा कि कोरोना काल में भी अगर अस्पताल और धरती के भगवान इसी तरह से लोगों को लूटते रहे तो फिर भगवान रूपी इन डॉक्टरों पर विश्वास कौन करेगा।

हरियाणा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है, यहां अभी तक कुल 20,582 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है जिनमें से 15,394 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा 4,891 मरीजों का इलाज अभी भी अस्पतालों में चल रहा है। वहीं कुल 297 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है। गुरुग्राम में रविवार को 120 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं और 112 नए मरीजों की पुष्टि की गई है। कोरोना पॉजिटिव 112 मरीज 2345 लोगों की जांच में मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत भी हुई है। गुरुग्राम में कोरोना मरीजों की संख्या 6860 हो चुकी है और इनमें 5728 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। जिले में 1027 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है जिसमें 870 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। जिला में कोरोना से मरने वालों की संख्या 105 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?