न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

24 घंटे में रिकॉर्ड 97 हजार से ज्यादा मरीज मिले, 81,455 अस्पताल से डिस्चार्ज; देश में अब तक 46.57 लाख केस

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 97 हजार 654 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Sep 2020 9:23:03

24 घंटे में रिकॉर्ड 97 हजार से ज्यादा मरीज मिले, 81,455 अस्पताल से डिस्चार्ज; देश में अब तक 46.57 लाख केस

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 97 हजार 654 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके पहले गुरुवार को 96 हजार 760 नए मरीज मिले थे। इसके साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा 46 लाख 57 हजार 379 हो गया है। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को रिकॉर्ड 81 हजार 455 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। एक दिन में ठीक होने वालों की ये सबसे ज्यादा संख्या है। इससे पहले 8 सितंबर को 74 हजार 607 लोग ठीक हुए थे। इसी के साथ ठीक होने वालों की संख्या अब 36 लाख 21 हजार 438 हो गई है।

संक्रमण के चलते शुक्रवार को 1202 मरीजों की मौत हुई। इसके साथ ही देश में 77 हजार 506 मरीजों की कोरोना से अब तक मौत हो चुकी है। अभी 9 लाख 57 हजार 787 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। ये मरीज या तो होम आइसोलेशन में हैं या फिर अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें करीब 9 हजार मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

देश में मृत्युदर घट रही है। पिछले आठ दिन में यह 1.70% से घटकर 1.67% पर आ गई है। लेकिन पंजाब, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और असम की बढ़ती मृत्युदर ने चिंता में डाल दिया है। दूसरी तरफ, सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, उप्र, तेलंगाना जैसे राज्यों में यह दर तेजी से कम हो रही है।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 2,240 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 83 हजार 619 पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में यहां 30 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या अब 1,691 हो गई है। 62 हजार 936 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18 हजार 992 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राजस्थान में शुक्रवार को 1,660 कोरोना के नए मरीज मिले। वहीं, 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें राजसमंद, सीकर और बीकानेर में 2-2, बांसवाड़ा, बारां, धौलपुर, जोधपुर, कोटा, सिरोही, अजमेर, जयपुर और उदयपुर में 1-1 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 99 हजार 36 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है। मरने वालों की संख्या अब 1,207 हो चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 294 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 117, कोटा में 87, बीकानेर में 88, भरतपुर में 73, अजमेर में 82, पाली में 48, नागौर में 44, उदयपुर में 33, धौलपुर में 22 और सिरोही में 15 मरीजों की जान गई है।

महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर 24 हजार 886 नए मरीज मिले। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया है। राहत की बात है कि इनमें 7 लाख 15 हजार 23 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 71 हजार 566 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 28 हजार 724 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 7 हजार से अधिक पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 7,103 नए मरीज बढ़े हैं। इससे पहले गुरुवार को 7 हजार 42 पॉजिटिव केस सामने आए थे। इसके बाद प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 2.99 लाख पहुंच गया है। राहत की बात है कि इनमें अब तक 2.27 लाख केस इलाज के बाद कोरोना मुक्त हो चुके हैं। शुक्रवार को सरकार ने ऑन डिमांड कोविड टेस्ट कराने की छूट दी है। योगी सरकार (Yogi Government) के एक और मंत्री जय कुमार सिंह जैकी कोरोना वायरस से संक्रमित (Covid-19 Positive) पाए गए हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार में अपना दल कोटे से मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने सोशल मीडिया पर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी। जय कुमार सिंह जैकी फतेहपुर के जहानाबाद से अपना दल के विधायक हैं।

बिहार में शुक्रवार को 1,710 नए मरीज मिले। अब तक 1 लाख 55 हजार 445 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 1 लाख 39 हजार 458 लोग ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 15 हजार 189 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 797 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल