Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में कोरोना के कुल मामले 1 करोड़ के पार, 95% से ज्यादा रिकवर रेट

भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ के पार हो चुका है। इस बीच राहत की खबर ये है कि देश में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना (Covid-19) की रफ्तार धीमी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Dec 2020 9:05:28

भारत में कोरोना के कुल मामले 1 करोड़ के पार, 95% से ज्यादा रिकवर रेट

भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ के पार हो चुका है। इस बीच राहत की खबर ये है कि देश में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना (Covid-19) की रफ्तार धीमी हुई है। 30 जनवरी को केरल में पहला संक्रमित मिला था। तब से 324 दिन के अंदर ये आंकड़ा एक से एक करोड़ तक पहुंच गया। अब तक 1.45 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके है। हालांकि, राहत की बात है कि देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी काफी तेज है। अब तक 95.41% यानी 95 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं। 3.05 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। भारत उन देशों में शामिल है जहां कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर सर्वाधिक है। भारत में प्रतिदिन ठीक होने वाले (Recovery Cases) लोगों की संख्या, संक्रमितों की संख्या से अधिक सामने आ रही है। जिससे एक्टिव मामलों का ग्राफ लगातार घटता जा रहा है, जबकि ठीक होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 18 दिसंबर सुबह 8 बजे तक का जारी कोरोना का आंकड़ा

- देश में अब तक कोरोना मरीजों की कुल संख्या- 99,79,447
- भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा - 1,44,789
- देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या - 95,20,827
- देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या - 3,13,831
देश में ऐसे बढ़ा कोरोना

- 30 जनवरी को चीन के वुहान शहर से लौटी 20 साल की महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। यह देश का पहला केस था।
- 03 फरवरी तक केरल में ही तीन नए केस आ चुके थे। ये सभी लोग विदेश यात्रा से लौटे थे।
- 3 मार्च तक देश में कुल छह केस रिपोर्ट हुए थे।
- 04 मार्च को इटली के एक टूरिस्ट ग्रुप के 14 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
- 12 मार्च को साऊदी अरब से लौटे 76 साल के एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। संक्रमण से देश में यह पहली मौत थी।
- 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया।
- 24 मार्च को प्रधानमंत्री ने 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया। यह लॉकडाउन 25 मार्च से प्रभावी हुआ।
- 14 अप्रैल को यह लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया। फिर इसे दो बार और बढ़ाया गया।
- 3 मई से 17 मई और फिर 17 से 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा।
- 1 जून से लॉकडाउन में छूट मिलना शुरू हुई और अब तक पूरा देश लगभग पूरी तरह से खुल चुका है। आपको बता दे, 25 मार्च से 31 मई तक देश में 1.98 लाख लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके थे। लॉकडाउन से छूट मिलते ही कोरोना की रफ्तार तेज हो गई। 725% की रफ्तार से नए केस सामने आने लगे। 16 जुलाई तक संक्रमितों की संख्या 10 लाख हो गई। इसके अगले 21 दिनों में 10 लाख से 20 लाख मरीज हो गए। सबसे तेज 40 से 50 लाख केस होने में महज 11 दिन लगे थे।

देश में अब तक 16 करोड़ लोगों की जांच हो चुकी है। मतलब देश की 11% आबादी का टेस्ट हुआ है। इनमें 6.25% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीजों के मिलने की सबसे ज्यादा रफ्तार महाराष्ट्र में है। यहां पॉजिटिविटी रेट 15.8% है। इसके अलावा गोवा में 13.1%, चंडीगढ़ में 11.4%, नगालैंड में 10%, केरल में 9.7% की रफ्तार से कोरोना मरीज मिल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका