न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 26 लाख के पार, अब 100 में से 72 लोग हो रहे ठीक, देश में अब तक 50,453 मौतें

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रविवार को 26 लाख के पार के पार हो गया। अब तक 26 लाख 18 हजार 877 हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Aug 2020 11:08:34

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 26 लाख के पार, अब 100 में से 72 लोग हो रहे ठीक, देश में अब तक 50,453 मौतें

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रविवार को 26 लाख के पार के पार हो गया। अब तक 26 लाख 18 हजार 877 हो गया है। राहत की बात है कि इनमें 18 लाख 91 हजार 84 लोग ठीक हो चुके हैं। 50 हजार 126 मरीजों की मौत हो चुकी है। 6 लाख 80 हजार 794 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। केंद्र सरकार ने रविवार को बताया कि देश में संक्रमितों के ठीक होने की रफ्तार 72% के करीब पहुंच गई है। मतलब हर 100 मरीजों में 72 लोग अब ठीक हो जा रहे हैं। एक हफ्ते पहले यह दर 68% थी। वहीं मृत्यु दर में भी लगातार गिरावट हो रही है। 14 अगस्त को मृत्यु दर 1.99% थी जो .7% घटकर 1.93% हो गई है।

कोरोना के कुल केस में भले ही बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन राहत की बात है कि हर हफ्ते बढ़ रहे एक्टिव केस में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। तीन हफ्ते पहले 26 जुलाई से 1 अगस्त के बीच देश में जहां 99 हजार 994 एक्टिव केस बढ़े थे, वहीं बीते हफ्ते इसमें सिर्फ 49 हजार 658 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में अलग-अलग चरणों में लॉकडाउन से छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब राज्य में संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। वह नहीं चाहते कि संक्रमण दूसरे दौर में फिर से फैले। इसलिए लॉकडाउन में जो भी छूट दी जाएगी वह कई चरणों में दी जाएगी। मौतों के मामलों में सबसे खराब स्थिति महाराष्ट्र की है। वहां देश के 22% मरीज हैं, जबकि मौतें 38% हो चुकी हैं। इसी तरह गुजरात में देश के 3% मरीज हैं, पर मौतें 6% हो चुकी हैं।

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस पुणे शहर में है। यहां अब तक 1 लाख 27 हजार 518 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें 41 हजार 80 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। 83 हजार 308 लोग ठीक हो चुके हैं और 3 हजार 130 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, मुंबई में 1 लाख 27 हजार 716 लोगों की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें 17 हजार 581 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है 1 लाख 02 हजार 749 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 7,086 मरीजों की मौत हो चुकी है।

यूपी के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। अस्पताल से रविवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि अभी वह होम आइसोलेशन में रहेंगे। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। तीन अगस्त को ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी जांच कराई और उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई थी। वहीं, पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान (73) का रविवार को निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पिछले महीने वे संक्रमित हुए थे। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय थे। वे दो बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चेतन चौहान को किडनी और ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो गई थीं। उसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। इसी दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट दो बार निगेटिव आने के बाद तीसरी बार पॉजिटिव आई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल