न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार / पिछले 24 घंटे में मिले 1385 नए पॉजिटिव, स्वास्थ्य मंत्री का दफ्तर भी कोरोना की चपेट में, 6 लोग संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के आप्त सचिव समेत मंत्री के सेल के 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगल पांडे के सेल में काम करने वाले डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर संक्रमित हुए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Jul 2020 1:06:19

बिहार / पिछले 24 घंटे में मिले 1385 नए पॉजिटिव, स्वास्थ्य मंत्री का दफ्तर भी कोरोना की चपेट में, 6 लोग संक्रमित

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। बिहार में गुरुवार को 1385 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। ऐसे लोगों की कुल संख्या अब 21 हजार 558 हो गई है। मरीज बढ़ने से रिकवरी रेट में कमी आने लगी है। इसमें 2% की कमी हुई है। बुधवार को रिकवरी रेट 67% था, जो गुरुवार को कम होकर 65.41% हो गया। पिछले 24 घंटे में 568 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लाैटे। अभी तक 14 हजार 101 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। उधर, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का दफ्तर भी कोरोना की चपेट में आ गया है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के आप्त सचिव समेत मंत्री के सेल के 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगल पांडे के सेल में काम करने वाले डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर संक्रमित हुए हैं। गुरुवार को इनकी जांच रिपोर्ट आई। रिपोर्ट आने के साथ ही सभी कर्मी होम क्वारनटीन किए गए हैं।

गुरुवार को पटना जिले में एक दिन में सबसे ज्यादा 419 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें पीएमसीएच के छह और आईजीआईएमएस के दो डॉक्टर भी शामिल हैं। वहीं न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल में कोरोना जांच में लगे एक टेक्नीशियन, एक नर्स और एक स्टाफ संक्रमित हो गए हैं। इसके साथ ही जिले में मरीजाें की कुल संख्या 2894 हाे गई है। पटना के अलावा नालंदा में 93 नए केस मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अरवल में 15, औरंगाबाद में 2, बांका में 15, बेगूसराय में 36, भागलपुर में 55, भोजपुर में 55, बक्सर में 22, दरभंगा में 22, पूर्वी चंपारण में 37 मामले मिले।

कोरोना से गुरुवार को बिहार में 12 मरीजों की जान गई। पटना के बाेरिंग राेड के 63 साल के जनार्दन प्रसाद श्रीवास्तव की कोरोना से मौत हुई। वहीं, भागलपुर में 3, लखीसराय में एक, किशनगंज व गया में दो-दो, नालंदा में एक और सारण में एक, बेगूसराय में एक की मौत हुई। इससे बिहार में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 192 हो गई है।

बता दें कि बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। 16 जुलाई से लागू हुआ लॉकडाउन 31 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान जरूरी कामों की छूट रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?