न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनिया गांधी राहुल के साथ इलाज के लिए विदेश रवाना, संसद सत्र में नहीं होंगी शामिल

14 सितंबर से शुरू हो रहे संसद का मानसून सत्र में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल नहीं होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Sep 2020 10:32:42

सोनिया गांधी  राहुल के साथ इलाज के लिए विदेश रवाना, संसद सत्र में नहीं होंगी शामिल

14 सितंबर से शुरू हो रहे संसद का मानसून सत्र में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल नहीं होगी। सूत्रों के मुताबिक, वे राहुल गांधी के साथ हेल्थ चेकअप के लिए विदेश रवाना हो गई हैं। वे दो हफ्ते बाद भारत लौटेंगी। राहुल गांधी अगले हफ्ते तक लौट आएंगे। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने संसदीय रणनीति समूह के साथ बैठक की है, जिसमें उन मुख्य मुद्दों को उठाया है जो राष्ट्र को प्रभावित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दोनों सदनों में बेहतर समन्वय के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया था। इस फेरबदल में सबसे बड़ा फायदा राहुल गांधी के वफादार रणदीप सिंह सुरजेवाला को हुआ है। सुरजेवाला अब कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह देने वाली उच्च स्तरीय छह सदस्यीय विशेष समिति का हिस्सा हैं।

साथ ही सुरजेवाला को कांग्रेस का महासचिव भी बनाया गया है। मधुसूदन मिस्त्री को केंद्रीय चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रियंका गांधी को यूपी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा केसी वेणुगोपाल को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

सोनिया गांधी ने संगठनात्मक मामलों में सहायता के लिए एक छह सदस्यीय विशेष समिति का गठन भी किया है। एके एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला विशेष समिति के सदस्य होंगे। विशेष समिति के ये 6 सदस्य संगठनात्मक और संचालन मामलों में सोनिया गांधी की सहायता करेंगे।

उधर, तृणमूल कांग्रेस के 7 और भाजपा के एक सांसद भी सत्र में मौजूद नहीं रहेंगे। इनमें से कुछ सांसद अभी कोरोना बीमारी से उबरे हैं। ऐसे में वे संसद सत्र में शामिल होने में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगदी सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे। उनकी कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी। वहीं, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। कोरोना की वजह से करीब एक महीने तक वह अस्पताल में भर्ती रहे थे। ऐसे में 67 साल के नाइक का भी सत्र में शामिल होने की संभावना कम है। राज्यसभा के चीफ व्हिप शुखेंदु शेखर रॉय समेत 7 तृणमूल सांसदों ने सेशन में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। रॉय ने न्यूज एजेंसी को बताया, मैंने सभापति वैंकेया नायडू को पत्र लिखकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेरी उम्र और अनलॉक के दौरान होम सेक्रेटरी का आदेश, जिसमें 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है। संसद का सदस्य होने के नाते हम नियम तोड़ नहीं सकते।

उन्होंने बताया कि कोलकाता नॉर्थ से सांसद सुदीप बंदोपाध्याय (67), कांती सांसद शिशिर अधिकारी (78) और मथुरापुर से सांसद चौधरी मोहन जटुआ (82) सत्र से गैर-मौजूद रहेंगे। वहीं, रॉय समेत सुब्रत बख्शी, मानस भुइया और शुभाशीष चक्रवर्ती राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (87) और एके एंटनी (79) अपनी उम्र के बावजूद भी सत्र में हिस्सा ले सकते हैं। आपको बता दे, सत्र के पहले दिन राज्यसभा में उपसभापति पद के लिए चुनाव होगा। विपक्ष की ओर से राजद नेता मनोज झा और एनडीए की ओर से जदयू नेता हरिवंश नारायण सिंह के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल