न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद में तीन तलाक विधेयक पारित नहीं होने के लिए राहुल जिम्मेदार : बीजेपी

राज्यसभा में शुक्रवार को तीन तलाक विधेयक पर चर्चा नहीं हो पाई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Aug 2018 8:22:50

संसद में तीन तलाक विधेयक पारित नहीं होने के लिए राहुल जिम्मेदार : बीजेपी

राज्यसभा में शुक्रवार को तीन तलाक विधेयक पर चर्चा नहीं हो पाई। राज्यसभा के उपसभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि विपक्ष के सदस्यों के बीच तीन तलाक विधेयक में हुए संशोधनों पर आम सहमति नहीं बन पाई है, इसलिए उच्च सदन में चर्चा के लिए इस विधेयक को नहीं लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि कैबिनेट की ओर से लाए गए संशोधनों से विपक्ष के कई सदस्य संतुष्ट नहीं हैं। इसी के साथ बीजेपी ने तीन तलाक विधेयक को संसद की मंजूरी नहीं मिलने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उनकी पार्टी ने उसका लोकसभा में समर्थन किया लेकिन वोट बैंक की राजनीति के चलते राज्यसभा में नहीं किया।

बता दें कि यह विधेयक गत दिसंबर में लोकसभा में पारित हुआ था लेकिन राज्यसभा में सरकार के पास संख्या बल कम होने के चलते यह विधेयक राज्यसभा में लंबित था। विपक्ष विधेयक में संशोधन चाहता था। शुक्रवार को राज्यसभा के मानसून सत्र का अंतिम दिन है और केंद्र सरकार चाहती थी कि सत्र के आखिरी दिन यह विधेयक पारित हो जाए। यदि मानसून सत्र में सरकार इस विधेयक को राज्यसभा में पारित नहीं करा पाती है तो उसके पास अध्यादेश लाने का रास्ता खुला रहेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को ही इस बहुचर्चित विधेयक में तीन संशोधनों को मंजूरी दी थी, जिसके तहत गैर-जमानती प्रावधान में कुछ बदलाव को मंजूर किया गया।

संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सरकार ने आखिरी पल तक यह सुनिश्वित करने का प्रयास किया कि विधेयक पारित हो जाए लेकिन कांग्रेस ने उसका पारित होना बाधित किया। उन्होंने कहा, "लैंगिक न्याय सुनिश्वित करने वाले तीन तलाक विधेयक को दुर्भाग्य से कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी ने पारित नहीं होने दिया।"

कांग्रेस आज बेनकाब हो गई, मोदी सरकार मुस्लिम महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मुस्लिम महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस आज बेनकाब हो गई है, पार्टी केवल इस महत्वपूर्ण विधेयक का पारित होना बाधित करना चाहती थी।उन्होंने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 300 से अधिक महिलाओं को तलाक दिया गया है और यह विधेयक बहुत महत्वपूर्ण था लेकिन विपक्ष की कुछ अन्य प्राथमिकताएं हैं।"

सत्र के अंतिम दिन नहीं हुई राज्यसभा में चर्चा

तीन तलाक विधेयक पर आज सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में चर्चा नहीं हो पाई। हालांकि विधेयक उच्च सदन की कार्यावलि में विचार एवं पारित किए जाने वाले सरकारी विधेयकों में मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक भी सूचीबद्ध था। इस विधेयक को लोकसभा की मंजूरी मिल गई है किंतु हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस विधेयक में तीन संशोधन करने को मंजूरी दी है। यदि उच्च सदन में इस विधेयक को सरकार के इन तीन संशोधनों के साथ पारित किया जाता है तो उसे फिर से लोकसभा की मंजूरी दिलवाने की आवश्यकता पड़ेगी।

जमानत का प्रावधान जोड़ा गया

केंद्रीय मंत्रिमंडल तलाक विधेयक में दोषी व्यक्ति को जमानत देने के प्रावधान को विधेयक में जोड़ने की मंजूरी दे चुका है। एक बार में तीन तलाक गैरकानूनी बना रहेगा और इसके लिए पति को तीन वर्ष की जेल की सजा हो सकती है। विपक्षी दलों की मांगों में से एक इस विधेयक में जमानत का प्रावधान जोड़ना भी शामिल था। अब मजिस्ट्रेट जमानत दे सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत