न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी आज 10 बजे अर्थव्यवस्था के हाल पर वीडियो रिलीज करेंगे, कहा- मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को नष्ट किया

देश की अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज सोमवार को एक वीडियो जारी करने वाले हैं। इस वीडियो में राहुल गांधी अर्थव्यवस्था के अलग-अलग पहलुओं पर बात करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 Aug 2020 9:25:07

राहुल गांधी आज 10 बजे अर्थव्यवस्था के हाल पर वीडियो रिलीज करेंगे, कहा- मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को नष्ट किया

देश की अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज सोमवार को एक वीडियो जारी करने वाले हैं। इस वीडियो में राहुल गांधी अर्थव्यवस्था के अलग-अलग पहलुओं पर बात करेंगे। राहुल गांधी आज सुबह 10 बजे पहला वीडियो अपने सोशल मीडिया चैनलों पर जारी करेंगे। 'अर्थव्यवस्था की बात' टाइटल की इस वीडियो सीरीज के जरिए राहुल ये बताने का दावा कर रहे हैं कि मोदी सरकार ने कैसे देश की इकोनॉमी को नुकसान पहुंचाया?

ट्वीट कर इसकी जानकारी दी

राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। रविवार को राहुल गांधी ने एक ट्वीट में लिखा, देखिए मेरी वीडियो श्रृंखला कि मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को कैसे नष्ट किया। मेरे सभी सोशल मीडिया चैनलों पर पहला वीडियो कल सुबह 10 बजे।

'नोटबंटी, जीएसटी और लॉकडाउन बड़े उदाहरण'

वीडियो रिलीज करने से पहले राहुल ने ट्विटर पर प्रोमो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने असंगठित अर्थव्यस्था पर हमला किया। नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन इसके 3 बड़े उदाहरण हैं।

राहुल गांधी इससे पहले भी कई वीडियो जारी कर चुके हैं। कोरोना को देखते हुए राहुल गांधी वीडियो के जरिये लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाते हुए वे लोगों से रूबरू होते रहे हैं। वीडियो सीरीज में राहुल गांधी अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से बात करते हैं और समस्याओं के समाधान पर मंथन करते हैं।

राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर निशाना साधा और कहा कि जेईई-नीट की परीक्षा में बैठने वाले छात्र परीक्षा पर चर्चा करना चाहते हैं जबकि प्रधानमंत्री 'खिलौने पर चर्चा' कर रहे हैं। बता दें, रविवार को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने खिलौनों को लेकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा, मैं मन की बात सुन रहे बच्चों के माता-पिता से क्षमा मांगता हूं क्योंकि हो सकता है, उन्हें अब ये मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद खिलौनों की नई-नई मांग सुनने को मिले। खिलौने जहां एक्टिविटी को बढ़ाने वाले होते हैं तो वहीं खिलौने हमारी आकांक्षाओं को भी उड़ान देते हैं।

राहुल ने पिछले दिनों सरकार को चेताया था

कांग्रेस नेता पहले भी कई बार कह चुके हैं कि लॉकडाउन फेल हो गया। ना तो कोरोना रुका और ना ही इकोनॉमी बच पाई। उन्होंने हाल ही में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि कोरोना संक्रमण के चलते देश को इतना आर्थिक नुकसान हो रहा है कि अगले 5-6 महीनों तक सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगी।

राहुल ने मोदी पर निशाना साधा था

राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था, 'एक बात समझनी होगी कि हिंदुस्तान को 90% रोजगार असंगठित अर्थव्यवस्था देती है। ये लोग कौन हैं? ये छोटे, मध्यम बिजनेस वाले हैं, किसान हैं। इस सिस्टम को नरेंद्र मोदी ने खत्म कर दिया। आप देखिएगा कि जैसे ही लोन मोरेटोरियम पीरियड खत्म होगा, एक के बाद एक कंपनियां बंद होंगी।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल