न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तंज, कहा - '1 नौकरी, 1000 बेरोजगार, क्‍या कर दिया देश का हाल'

पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में बढ़ रही बेरोजगारी का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Aug 2020 10:38:18

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तंज, कहा - '1 नौकरी, 1000 बेरोजगार, क्‍या कर दिया देश का हाल'

पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में बढ़ रही बेरोजगारी का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पर तंज कसा। उन्‍होंने कहा, '1 नौकरी, 1000 बेरोजगार, क्‍या कर दिया देश का हाल।' उन्‍होंने एक न्‍यूज आर्टिकल को भी शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि सरकारी पोर्टल पर एक हफ्ते में 7 लाख लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया है।

बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले भी देश में अर्थव्यवस्था की स्थिति और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध चुके हैं। हाल ही में उन्‍होंने आरोप लगाया था कि छवि सुधारने में सरकारी पैसे का उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया था, 'आर्थिक गिरावट, बेरोजगारी, चीनी आक्रमकता है। सरकार करदाताओं का पैसा छवि सुधारने पर लगा रही है।' कांग्रेस ने यह भी कहा था कि सरकार को अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार और रोजगार सृजन के लिए अपनी योजना के बारे में देश को बताना चाहिए।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को सरकार से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) को लेकर छात्रों की चिंताओं पर विचार करने और स्वीकार्य समाधान निकालने का आग्रह किया था। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई छात्रों और अभिभावकों ने प्रवेश परीक्षा स्थगित करने की मांग की है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया था, 'भारत सरकार को नीट, जेईई परीक्षा के बारे में छात्रों के मन की बात को सुनना चाहिए और स्वीकार्य समाधान पर पहुंचना चाहिए।'

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों का कीमती वर्ष बर्बाद ना होने का हवाला देते हुए सोमवार को JEE (Main) और नीट स्नातक परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। इसका आयोजन सितंबर माह में निर्धारित है। जेईई (Main) एक सितंबर से 6 सितंबर के बीच आयोजित किया जाना है जबकि JEE (Advance) 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं, नीट का आयोजन 13 सितंबर को होगा।

बता दे, देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 31 लाख के पार हो गया। अब तक 31 लाख 5 हजार 185 केस सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 61 हजार 749 मरीज मिले। वहीं, 56 हजार 896 लोग स्वस्थ भी हो गए। देश में कोरोना संक्रमण के मिलने की दर में गिरावट देखी गई है। जुलाई के अंत तक हर 100 टेस्ट में 12 से ज्यादा मरीज मिलने लगे थे, अब 7 मरीज मिल रहे हैं। यानी संक्रमण की दर 7% से नीचे आ गई है। अब 6.7% की रह गई है। इसका सबसे बड़ा कारण टेस्ट बढ़ना है। अब हर रोज 8 से 10 लाख लोगों की जांच हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत