न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा: पहली बरसी पर राहुल ने मोदी सरकार से पूछे 3 सवाल, बोले - हमले से किसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए मोदी सरकार को सवाल के कठघरे में खड़ा कर दिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Feb 2020 10:49:58

पुलवामा: पहली बरसी पर राहुल ने मोदी सरकार से पूछे  3 सवाल, बोले - हमले से किसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ?

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में ठीक एक साल पहले सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा हमले की पहली बरसी पर पूरा देश आज शहीद जवानों को याद कर रहा है। उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए मोदी सरकार को सवाल के कठघरे में खड़ा कर दिया। राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए सरकार से तीन सवाल पूछे। कांग्रेस नेता ने लिखा, ‘आज जब हम पुलवामा के चालीस शहीदों को याद कर रहे हैं, तब हमें पूछना चाहिए...

1. पुलवामा आतंकी हमले से किसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ?

2. पुलवामा आतंकी हमले को लेकर हुई जांच से क्या निकला?

3. सुरक्षा में चूक के लिए मोदी सरकार में किसकी जवाबदेही तय हुई?

rahul gandhi,pulwama attack,pulwama attack anniversary,pulwama attack annual function,pulwama terror attack anniversary,attack in pulwama latest,anniversary of pulwama attack,crpf killed in pulwama attack anniversary,news

इस पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कपिल मिश्रा ने पलटवार किया है। कपिल मिश्रा ने कहा है कि अगर देश पूछेगा कि इंदिरा-राजीव की हत्या का किसे फायदा हुआ तो क्या बोलोगे। कपिल मिश्रा ने लिखा कि शर्म करो राहुल गांधी। पूछते हो पुलवामा हमले से किसका फायदा हुआ? अगर देश ने पूछ लिया कि इंदिरा राजीव की हत्या से किसका फायदा हुआ, फिर क्या बोलोगे। इतनी घटिया राजनीति मत करो, शर्म करो।

राहुल गांधी से पहले सीपीआई (एम) नेता मोहम्मद सलीम ने भी पुलवामा के आतंकी हमले को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। मोहम्मद सलीम ने ट्विटर पर लिखा, ‘हमें जवानों के लिए मेमोरियल नहीं चाहिए। बल्कि हम ये जानना चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से 80 किलो RDX कैसे भारत में आ गया, वो भी उस जगह जहां पर सेना की इतनी बड़ी तादाद है।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले के बाद कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। क्योंकि जम्मू-कश्मीर में जब इतना बड़ा सेना का काफिला जा रहा था, तब वहां पर एक सामान्य गाड़ी कैसे रास्ते में आ गई। उसमें इतना RDX भरा हुआ था कि सीआरपीएफ की पूरी गाड़ी ही उड़ गई। इस फिदायीन हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।

जिस वक्त पुलवामा का आतंकी हमला हुआ था, उसके बाद भारतीय सेना ने इसका बदला लिया था और पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर बम दागे थे। इस करारे जवाब में कई आतंकी मारे गए थे। लेकिन इसके तुरंत बाद जब लोकसभा चुनाव आए तो विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव प्रचार में सेना का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने इसको लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी की थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रैलियों में दिए गए बयानों का हवाला दिया था।

पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को देशभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है। श्रीनगर स्थित सीआरपीएफ के लेथपोरा में मेमोरियल पर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है, 'पिछले साल भयानक पुलवामा हमले में अपनी जिंदगी गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वे सभी असाधारण लोग थे, जिन्होंने हमारे राष्ट्र की सेवा और रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। भारत उनकी शहादत को कभी कभी नहीं भूलेगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर