न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बढ़ता कोरोना संकट, 20 लाख का आंकड़ा पार, राहुल का ट्वीट- गायब है मोदी सरकार

भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार भयावह होता जा रहा है। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 20 लाख के पार हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Aug 2020 10:31:18

देश में बढ़ता कोरोना संकट, 20 लाख का आंकड़ा पार, राहुल का ट्वीट- गायब है मोदी सरकार

भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार भयावह होता जा रहा है। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 20 लाख के पार हो गई है। शुक्रवार सुबह तक 20 लाख 25 हजार 409 केस सामने आ चुके हैं। गुरुवार को एक दिन में 62 हजार 170 मरीज बढ़े। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। उधर, महाराष्ट्र में गुरुवार को सबसे ज्यादा 11 हजार 514 और आंध्र प्रदेश में 10 हजार 328 संक्रमित मिले। देश में बढ़ते संक्रमण को लेकर शुक्रवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, '20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार'।

आपको बता दे, भारत में 2.4% की दर से मरीज बढ़ रहे हैं। पिछले 7 दिन (29 जुलाई-7 अगस्त) में भारत में 3.79 लाख मरीज बढ़े। वहीं, अमेरिका में 3.76 लाख और ब्राजील में 3.07 लाख संक्रमित मिले। अमेरिका में नए मरीज बढ़ने की रोजाना दर 1% और ब्राजील में 1.6% है। यानी सबसे ज्यादा मरीजों वाले इन तीन देशों में मरीज बढ़ने की दर भी भारत में सबसे ज्यादा है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने 17 जुलाई को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर इसी रफ्तार से कोरोना वायरस फैला तो 10 अगस्त तक 20 लाख से अधिक लोग संक्रमित होंगे। इस मसले पर सरकार को ठोस और नियोजित कदम उठाने चाहिए।

राहुल ने जब ये ट्वीट किया था तब देश में 10 लाख कोरोना केस का आंकड़ा पार हुआ था। अब राहुल गांधी की बात सही साबित हुई, 8 अगस्त को ही कोरोना वायरस का आंकड़ा 10 लाख को पार कर गया है।

गौरतलब है कि देश में अब कोरोना वायरस के फैलने की रफ्तार काफी तेज हो गई है। पिछले कई दिनों में हर रोज 50 हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं।

भारत हर रोज आने वाले आंकड़ों की संख्या में लगातार पहले और दूसरे स्थान पर बना हुआ है। अमेरिका, ब्राजील के साथ भारत में ही अब सबसे अधिक केस सामने आ रहे हैं। लॉकडाउन खुल जाने के बाद से ही स्थिति लगातार बिगड़ती हुई दिख रही है, ऐसे में सरकार के सामने दोहरी चुनौती है। अर्थव्यवस्था को बचाना और कोरोना को काबू में रखना, दोनों ही मोर्चों पर राहुल गांधी केंद्र सरकार को घेरते आए हैं।

आपको बता दे, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने शुक्रवार को बताया कि शुक्रवार को देश में 5 लाख 74 हजार 783 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। वहीं, अब तक 2 करोड़ 27 लाख 24 हजार 134 टेस्ट किए जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत