न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने जिसे कांग्रेस का 'ग्रैंड स्टुपिड थॉट' कहा था, उसी को लागू करने जा रहे, देर आए दुरुस्त आए : राहुल गांधी

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के स्लैब से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Dec 2018 8:33:22

PM मोदी ने जिसे कांग्रेस का 'ग्रैंड स्टुपिड थॉट' कहा था, उसी को लागू करने जा रहे, देर आए दुरुस्त आए : राहुल गांधी

मंगलवार को PM मोदी ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि केंद्र सरकार 99 फीसदी वस्तुओं को 18 फीसदी के स्लैब में लाने पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने ज्यादातर सामान पर जीएसटी घटाकर 18 फीसदी से नीचे रखने की घोषणा की है। शनिवार को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में इसे हरी झंडी दिखाई जा सकती है। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के स्लैब से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने नरेंद्र मोदी जी को गब्बर सिंह टैक्स पर गहरी नींद से जगा दिया। हालांकि वह झपकी ले रहे हैं, अब वह कांग्रेस के उस विचार को लागू कराना चाहते हैं जिसे उन्होंने ‘ग्रैंड स्टुपिड थॉट' कहा था।'' उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी जी, देर आए दुरुस्त आए।''

हालाकि पीएम मोदी की इस घोषणा से छोटे कारोबारियों में एक नई उम्मीद पैदा हुई है। लेकिन विपक्ष इस राजनीति पर सवाल उठा रहा है। छोटी कारें, एसी, डिजीकैम, डिश वॉशर- ये सब सस्ते हो सकते हैं। छोटे कारोबारी इस फ़ैसले का स्वागत कर रहे हैं, क्योंकि इससे उत्पादन और बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल जीएसटी की सबसे ऊंची 28 फीसदी दर पर सिर्फ 35 आइटम हैं। जो बचे रह जाएंगे, वे कम उपयोगिता के या विलासिता के सामान भर होंगे। मसलन, आलीशान गाड़ियां, शराब, निजी विमान, सिगरेट, पान-मसाला और तंबाकू उत्पाद जैसे सामान।तर्क यह है कि सरकारी कमाई में भले ही थोड़ी गिरावट हो, लेकिन बाद में फायदा मिलेगा क्योंकि उपभोग बढ़ेगा।

congress,rahul gandhi,bjp,narendra modi,gst,gst council meet

22 दिसंबर शनिवार को होने वाली जीएसटी काउंसिल (GST Council) की बैठक में आधा दर्जन चीजों पर टैक्स घटाने का फैसला लिया जा सकता है। CNBC आवाज़ की खबर के अनुसार गाड़ियों के टायर, सीमेंट जैसी चीजों पर दरें 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी तक आ सकती है। फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय ने अचार, टमाटर प्यूरी जैसी चीजों पर जीएसटी हटाने का प्रस्ताव रखा है। मंत्रालय का कहना है कि उन चीजों पर जीएसटी नहीं लगाया जाएगा जो खाने के सीधे इस्तेमाल में नहीं आती हैं। प्राइमरी प्रोसेस्ड फूड को फार्म प्रोडक्ट माना जाएगा। अब कटे आम, टमाटर पल्प, आइस्ड फिश, डीहाइड्रेटेड प्याज, लहसुन पर जीएसटी हट सकता है। अभी इन प्रोडेक्ट पर 12-18 फीसदी टैक्स लगता है।

यह चीजें होंगी सस्ती

- गाड़ियों के टायर समेत करीब आधा दर्जन सामानों पर जीएसटी की दरें घट सकती हैं।

- अभी साइकिल छोड़ सभी टायर पर 28 फीसदी लागू है।

- सूत्रों के मुताबिक टायर पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी किया जा सकता है।

- ई-रिक्शा के टायर पर जीएसटी 5 फीसदी हो सकता है।

- एसी और सीमेंट पर भी जीएसटी की दर घट सकती है।

- सीमेंट पर जीएसटी दरें 28 फीसदी से घटकर 18 फीसदी पर आ सकती है।

- इस बैठक में घरों पर भी जीएसटी घटाने पर चर्चा हो सकती है।

- इसके अलावा टीवी, कंप्यूटर पर भी जीएसटी घट सकता है।

- सूत्रों के मुताबिक जीएसटी की दरें घटाने वाले आइटम की लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल