न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकाल की शरण में राहुल गांधी, की पूजा-अर्चना, तस्वीरे

कांग्रेस Congress अध्यक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi सोमवार को दूसरी बार उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Oct 2018 1:28:32

महाकाल की शरण में राहुल गांधी, की पूजा-अर्चना, तस्वीरे

मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच नजदीकी धार्मिक नगरी उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में प्रमुख सियासी पार्टियों के आलाकमान के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस Congress अध्यक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi सोमवार को दूसरी बार उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा के दर्शन के साथ अभिषेक भी किया। राहुल के साथ कांग्रेस नेता कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे। राहुल दर्शन के बाद मंदिर के पीछे स्थित धर्मशाला में पहुंचे, जहां वे करीब 10 मिनट रुके।

महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया, "राहुल को पंचामृत अभिषेक करवाया गया। पंचामृत में घी, दूध, दही, शक्कर, शहद का मिश्रण होता है। यह अभिषेक 10 से 15 मिनट चलता है। अभिषेक के बाद भक्त बाबा से अपनी मन्नत करते हुए माथा टेकता है।"

राहुल गांधी का उज्जैन का यह तीसरा दौरा है। वे 2004 लोकसभा चुनाव के दौरान सोनिया गांधी के साथ यहां आए थे, तब मंच पर तो बैठे थे लेकिन सभा को संबोधित नहीं किया था। इसके बाद 5 अक्टूबर 2010 को युवक कांग्रेस के सम्मेलन में आए थे। तब सभा को संबोधित करने के अलावा महाकाल दर्शन भी किए थे, लेकिन शाम का वक्त होने से महाकाल का अभिषेक नहीं कर सके थे।

दिग्विजय ने माफी मांगी: दिग्विजय सिंह ने उज्जैन नहीं पहुंचने पर माफी मांगी। दिग्विजय ने ट्वीट में कहा- "मुझे अध्यक्षजी (राहुल) ने कुछ जरूरी काम सौंपा है, इस वजह से उनके इंदौर और उज्जैन कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहूंगा। इसके लिए माफी चाहता हूं।"

राहुल के लंच में बैंगन का भर्ता : राहुल देवास रोड स्थित श्रीगंगा रेस्टोरेंट में भोजन करेंगे। उनके भोजन में बैंगन का भर्ता भी होगा। दो तरह के सूप, दो तरह की दाल, चार तरह की रोटी, तीन तरह की सब्जी परोसी जाएगी। आइसक्रीम और मिठाई भी दो तरह की परोसी जाएगी।

rahul gandhi,madhya pradesh assembly elections 2018,congress campaign,shiv bhakt,mahakaleshwar temple,assembly elections 2018

दो दिवसीय चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे

- राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद सत्तारूढ़ भाजपा की मजबूत पकड़ वाले मालवा-निमाड़ अंचल में अपने दो दिवसीय चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक वह उज्जैन के साथ ही क्रमशः झाबुआ, इंदौर, धार, खरगोन और महू में भी चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

- भाजपा शासित सूबे में पिछले दिनों चुनाव प्रचार के दौरान राहुल अलग-अलग मंदिरों में दर्शन के लिये पहुंचे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लगाये गये कुछ पोस्टरों में उन्हें 'शिव भक्त' बताया गया है।

- कांग्रेस अध्यक्ष के धार्मिक अवतार को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा के उन पर निशाना साधने पर कपूर ने कहा, "राहुल शिव भक्ति की अपनी विशुद्ध भावना से महाकाल मंदिर पहुंच रहे हैं। क्या भगवान शिव की भक्ति का अधिकार केवल भाजपा नेताओं को है? शिव सबके हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल