न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत बंद : राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा वार, कहा- पता नहीं कौन सी दुनिया में भाषण देते रहते हैं, बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी महंगाई की आग से भड़की कांग्रेस ने आज भारत बंद का आह्वान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Sep 2018 1:17:16

भारत बंद : राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा वार, कहा- पता नहीं कौन सी दुनिया में भाषण देते रहते हैं, बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी महंगाई की आग से भड़की कांग्रेस ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस ने अपने साथ सभी विपक्षी दलों को साथ आने की अपील की है। कांग्रेस ने बंद के जरिए जहां मोदी सरकार को घेरा, वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अपनी अगुआई में महागठबंधन की एकता को दिखाने की भी भरपूर कोशिश की। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पीएम मोदी पर निशाने के साथ महागठबंधन को मजबूत करने की अपील भी करते नजर आए। इस बंद में 21 दलों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस ने पीएम मोदी की चुप्‍पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि पीएम मोदी कुछ नहीं कहते। जो युवा, किसान और महिलाएं सुनना चाहती हैं उस पर कुछ नहीं कहेंगे।

- पीएम मोदी पता नहीं कौन सी दुनिया में हैं भाषण देते रहते हैं। देश उनको देखकर तंग आ गया है। स्वच्छ भारत की बात करेंगे। पूरे देश में टॉयलेट बना दिये हैं, टॉयलेट में पानी नहीं है।

- पूरे देश में नरेन्द्र मोदी जी घूमते थे और कहते थे देखो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन आज प्रधानमंत्री जी एक शब्द नहीं कहते है। युवा जो सुनना चाहता है उसके बारे में प्रधानमंत्री जी कुछ नहीं कहते। गैस 400 से रुपये से आज 800 रुपये हो गई है। 70 साल में इतना कमजोर नहीं रहा है रुपया। किसानों, मजदूरों को रास्ता नहीं दिख रहा है, सिर्फ 15-20 बड़े उद्योगपतियों को रास्ता दिख रहा है।

- प्रधानमंत्री जी ने नोटबंदी करके छोटे बिजनेस को छोटे दुकानदारों को खत्म कर दिया। आज तक नहीं बता पाये हैं कि नोटबंदी क्यों की। हिन्‍दुस्‍तान को एक टैक्‍स देने का वादा किया था लेकिन पांच अलग-अलग टैक्‍स दिए हैं। छोटे व्‍यापारियों से पूछो तो वो परेशान है।

- आज सभी विपक्षी दल एक साथ खड़े हैं और हम सब एक साथ मिलकर बीजेपी सरकार को हराने जा रहे हैं। हम सब एक साथ मिलकर बीजेपी को हटाने का वादा लेते हैं।

- मोदी जी जहां जाते थे वादे करते थे। लोगों ने 2014 में मोदी को जीता दिया, लेकिन मिला क्या महंगाई। मोदी जी कहते है जो 70 साल में नहीं हुआ वो हम चार साल में करेंगे। जो उन्‍होंने चार साल में किया वो कभी 70 साल में नहीं हुआ। जहां भी जाते हैं किसी न किसी को तोड़ने का काम करते हैं।

- आज एक आदमी को दूसरे से लड़ाया जा रहा है। आज एक हिंदुस्‍तानी, दूसरे हिन्‍दुस्‍तानी से लड़ रहा है। आज एक राज्‍य का आदमी दूसरे राज्‍य और एक जाति का आदमी दूसरी जाति के आदमी से लड़ रहा है। जाति, धर्म मजहब की दीवार खींच कर पूरे देश को लड़ाया जा रहा है।

- पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे है। उस पर बात नहीं करते। मोदी जी न जाने किस सोच में रहते हैं। किसानों का कर्ज माफ नहीं करते लेकिन एक आदमी का 45 हजार करोड़ लोन माफ कर दिया जाता है। यह पैसा मोदी ने अपने मित्र को दिया है, यह आपका पैसा नहीं है। 45 हज़ार करोड़ रुपए देश के नौजवानों, गरीब लोगों का पैसा है।

- वहीं, मानमोहन सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के नेताओं का शामिल होना बहुत महत्वपूर्ण कदम है। मोदी सरकार ऐसा बहुत कुछ कर चुकी है जो हद को पर कर चुका है। इस सरकार को बदलने का समय आने वाला है। आज किसान, नौजवान सहित हर तबका परेशान है।

- मोदी सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि अब इस बात की जरूरत है कि सभी राजनीतिक दल अपने पुराने सिलसिलों को पीछे छोड़कर एकजुट हों। भारत की जनता की पुकार सुनें। यह तभी संभव है जब हम छोटे-छोटे मुद्दों को छोड़कर आगे बढ़ेंगे।

- देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। इसके लिए हमें तैयार होना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में सिंह के अलावा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राकांपा प्रमुख शरद पवार सहित करीब 20 विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हुए। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दूसरे नेताओं ने राजघाट से रामलीला मैदान तक मार्च किया।

- कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ 'भारत बंद' बुलाया है। पार्टी ने सभी सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से 'भारत बंद' का समर्थन करने का आह्वान किया है। कांग्रेस का कहना है कि उसकी ओर से बुलाया गया 'भारत बंद' सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि आम जनता को दिक्कत नहीं हो।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत