न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी शिवलिंग पर चिपके बिच्छू की तरह हैं, जिसे न तो हटाया जा सकता, ना ही चप्पल से मारा जा सकता : शशि थरूर

कांग्रेस Congress नेता शशि थरूर Shashi Tharoor ने एक बार फिर कांग्रेस को मुसीबत में डालने वाला विवादित बयान दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Oct 2018 3:43:13

मोदी शिवलिंग पर चिपके बिच्छू की तरह हैं, जिसे न तो हटाया जा सकता, ना ही चप्पल से मारा जा सकता : शशि थरूर

कांग्रेस Congress नेता शशि थरूर Shashi Tharoor ने एक बार फिर कांग्रेस को मुसीबत में डालने वाला विवादित बयान दिया है। थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लेने के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है जिसे हम हिन्दी में लिख भी नहीं पा रहे हैं। बेंगलुरु के एक कार्यक्रम में शशि थरूर ने एक अज्ञात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता और पत्रकारों के बीच हुई बातचीत का जिक्र कर रहे थे। यहां उन्होंने RSS कार्यकर्ता के हवाले से बताया कि वह पीएम मोदी के लिए किस तरह के शब्दों का प्रयोग कर रहा था।

थरूर की मानें तो आरएसएस के एक नेता का कहना था कि मोदी शिवलिंग पर चिपके बिच्छू की तरह हैं, जिसे न तो हटाया जा सकता, और ना ही चप्पल से मारा जा सकता है।

इससे पहले 15 अक्टूबर को शशि थरूर ने अयोध्या के राम मंदिर को लेकर एक बयान दिया था, जिसके बाद बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने उन्हें नीच आदमी तक कह दिया था। कांग्रेस नेता ने द हिंदू लिट फॉर लाइफ डायलॉग 2018 में कहा था, 'कोई भी अच्छा हिंदू विवादित स्थान पर राम मंदिर नहीं चाहेगा। हिंदू अयोध्या को राम का जन्म स्थान मानते हैं इसलिए अच्छा हिंदू ढहाए गए पूजा स्थल पर राम मंदिर नहीं चाहेगा।' थरूर के इस बयान पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पलटवार किया है। स्वामी ने इस बयान के लिए थरूर को 'नीच आदमी' तक कह दिया था।

इसी साल जुलाई में उन्‍होंने कहा था कि भारत में कई जगहों पर 'मुस्लिमों की तुलना में गाय' ज्यादा सुरक्षित है। शशि थरूर की यह टिप्पणी उनके 'हिन्दू पाकिस्तान' के बयान के बाद सामने आई थी, जिसकी उनके राजनीतिक विरोधियों ने आलोचना की थी। थरूर ने ट्विटर पर लिखा, 'भाजपा के मंत्रियों का सांप्रदायिक हिंसा में कमी के बारे में दावा तथ्यों पर खरा क्यों नहीं उतरता। ऐसा प्रतीत होता है कि कई जगहों पर मुस्लिम की तुलना में गाय सुरक्षित है।' उन्होंने एक सामाचार पोर्टल पर छपे अपने आलेख का लिंक भी दिया है, जिसमें ‘गाय-मुस्लिम’ टिप्पणी थी। उनकी टिप्पणी गाय तस्करी करने के संदेह में राजस्थान के अलवर जिले में एक भीड़ द्वारा 28 वर्षीय अकबर खान की पीट- पीटकर की गयी हत्या के कुछ दिनों के बाद सामने आई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल