न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अदिति सिंह ने शादी की अफवाहों पर लगाया विराम, राहुल गांधी को बताया भाई

पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की शादी की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 May 2018 8:48:03

अदिति सिंह ने शादी की अफवाहों पर लगाया विराम, राहुल गांधी को बताया भाई

पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की शादी की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें थीं कि उन्हें शादी के लिए राहुल गांधी ने प्रपोज किया है। मगर अदिति सिंह ने ट्वीट कर राहुल गांधी के साथ सगाई की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने ये भी कहा कि राहुल उनके भाई जैसे हैं, वह उन्हें राखी बांधती हैं। राहुल के साथ शादी की खबरों को अफवाह बताते हुए अदिति सिंह ने कहा कि यह कुछ लोगों की शैतानी हरकत है। वो अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्यवाई करेंगी। जब अदिति से पूछा गया कि इन अफवाहों के पीछे किसका हाथ और क्या मकसद हो सकता है तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ मेरी शादी कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर गढ़ा गया एक प्रोपेगैंडा है। इसका मकसद कर्नाटक में कांग्रेस नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का ध्यान भटकाना है। आप समझ सकते हैं कि इसके पीछे कौन हो सकता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अदिति सिंह के परिवार और सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ कई फोटो वायरल हुए। जिसमें लिखा गया था यह सगाई तय होने के बाद की तस्वीर है।

दरअसल, अदिति सिंह का परिवार हाल में ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने 10 जनपथ गया था। जहां राहुल और सोनिया के साथ परिवार की तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की सगाई की तस्वीर कह कर फैलाया गया। अदिति सिंह की सफाई के बाद अब सोशल मीडिया पर चल रही उनकी शादी की अफवाह थमने की उम्मीद है।

हालांकि अदिति सिंह का ट्विटर अकाउंट अबतक वेरिफाइड नहीं है, लेकिन ट्विटर हैंडल अदिति सिंह का ही माना जा रहा है। बता दें कि हाल में रायबरेली के बड़े कांग्रेस नेता दिनेश प्रताप सिंह पार्टी का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के एमएलसी दीपक सिंह ने उनकी सदस्यता को खारिज करने का नोटिस विधान परिषद में रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत