न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका गांधी रामपुर के लिए रवाना, 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली में जान गंवाने वाले युवक नवरीत सिंह के परिजनों से मिलेंगी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज गुरुवार को नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने रामपुर जा रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Feb 2021 8:30:50

प्रियंका गांधी रामपुर के लिए रवाना, 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली में जान गंवाने वाले युवक नवरीत सिंह के परिजनों से मिलेंगी

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले युवक नवरीत सिंह की मौत पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज गुरुवार को नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने रामपुर जा रही हैं। प्रियंका गांधी के अलावा राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) नेता जयंत चौधरी भी उनके परिजनों से मिलने पहुंचेंगे। आज नवरीत सिंह का भोग और अंतिम अरदास है।

प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम में भाग लेंगी और परिजनों को सांत्वना देंगी। प्रियंका गांधी अपने दिल्ली स्थित आवास से निकल चुकी हैं। उनके साथ गाड़ियों का लंबा काफिला जा रहा है। इस काफिले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष लल्लू सिंह भी मौजूद हैं। प्रियंका गांधी के इस काफिले में समर्थकों का हुजूम भी शामिल है। NH-24 के रास्ते प्रियंका गांधी यूपी के रामपुर जा रही हैं। वहीं, एसपी शगुन गौतम का कहना है कि हमें सिर्फ रामगोविंद चौधरी के आने के जानकारी मिली है। प्रियंका गांधी के आने की अधिकृत सूचना हमारे पास नहीं है।

बता दें कि 26 जनवरी के दिन किसानों ने कृषि कानून के खिलाफ ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था। रैली के लिए पुलिस और प्रदर्शनकारी किसान नेताओं के बीच बातचीत कर रास्ते तय किए गए थे। लेकिन, कुछ उपद्रवी तत्व तय मार्ग को नहीं माना और अक्षरधाम, आईटीओ होते हुए सीधे लाल किले पर पहुंच गए। लाल किले पर पहुंचते ही उस जगह पर एक संप्रदाय विशेष का झंडा लगा दिया जहां पीएम मोदी ध्वजारोहन करते हैं। आईटीओ के पास पुलिस बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट जाता है। इस ट्रैक्टर के नीचे नवरीत सिंह दब जाते हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक नवरीत सिंह की मौत दुर्घटना के कारण हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो

21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?

RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल

गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया

अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय

‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’

20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’