न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी हुए कोरोना संक्रमित

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी भी कोरोना संक्रमित निकले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jun 2020 6:56:02

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी हुए कोरोना संक्रमित

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। राजधानी दिल्ली का हाल बुरा है। यहां रोजाना तीन से चार हजार के बीच कोरोना के मामले सामने आ रहे है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने भी मोर्चा संभाल लिया है लेकिन उसका भी फिलहाल कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। इसी बीच नई खबर सामने आई है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि इस मामले में अच्छी बात यह है कि उनके अंदर कोरोना संक्रमण का स्तर अभी व्यापक नहीं है, बल्कि निम्न स्तर का है। इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आई है कि उनके ऑफिस के बाकी स्टाफ की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।

बता दें कि अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट के बड़े वकील भी हैं, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले वह कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेता हैं। सिंघवी से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय झा भी कोरोना संक्रमित हो गए थे, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

आपको बता दें कि अभी पिछले महीने एक अफवाह उड़ी कि जल्द ही कांग्रेस का एक राष्ट्रीय प्रवक्ता बीजेपी का दामन थामने वाला है, जिसके थोड़ी देर बाद कयास लगाए जाने लगे कि यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी को लेकर हो रही थी।

हालांकि कांग्रेस और खुद सिंघवी ने भी इशारों में इस बात को कोरी अफवाह करार दिया था और ऐसी किसी भी चीज से साफ इनकार किया था। अभिषेक मनु सिंघवी ने इस बात को लेकर कई सारे ट्वीट भी किए थे। अपने हर ट्वीट में उन्होंने इस बात को गॉसिप ठहराने की कोशिश की थी।

बता दे, कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में 4 लाख 91 हजार 170 हो गई। पिछले पांच दिनों में देश में तकरीबन 80 हजार मरीज मिले जिनमें से 70% यानी करीब 50 हजार सिर्फ दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से मिले। इन तीनों राज्यों से 50 हजार 701 पॉजिटिव मरीज मिले। महाराष्ट्र में पिछले पांच दिन में 19 हजार 536, दिल्ली में 17 हजार 34 और तमिलनाडु में 14 हजार 131 संक्रमित पाए गए।

उधर, पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा 18 हजार 185 संक्रमित बढ़े और 13 हजार से ज्यादा ठीक हो गए। महाराष्ट्र में भी रिकॉर्ड 4 हजार 842 पॉजिटिव मिले। अब यहां 1।47 लाख से ज्यादा मरीज हो गए। महाराष्ट्र में कोरोना से 6 हजार 931 लोगों की जान गई, डेथ रेट 4।69% है। दिल्ली में 3 हजार 390 और तमिलनाडु में 3 हजार 509 नए मरीज मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका