न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जनादेश स्वीकार्य, परंतु भाजपा के ब्रांड एम्बेसडर मोदी का तिलिस्म टूटा : कांग्रेस

गुजरात के चुनाव में कम अंतर से हारी कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Dec 2017 7:20:17

जनादेश स्वीकार्य, परंतु भाजपा के ब्रांड एम्बेसडर मोदी का तिलिस्म टूटा : कांग्रेस

गुजरात के चुनाव में कम अंतर से हारी कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा है कि 'जनादेश स्वीकार्य है, परंतु भाजपा के ब्रांड एम्बेसडर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तिलिस्म उनके ही गृहराज्य में टूट गया है' क्योंकि जीत का अंतर उंगलियों पर गिना जा सकता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यादव ने एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह प्रांत में दी गई कड़ी टक्कर के बाद उंगलियों पर गिने जाने वाले अंतर पर सरकार बनाने वाली भाजपा को बधाई देते हुए प्राप्त जनादेश को स्वीकार किया है।

उन्होंने कहा कि विकास और गुजरात मॉडल की बात करने वाले प्रधानमंत्री ने गुजरात चुनाव में विकास की बात ही नहीं की। वे गुजरात के पूरे चुनाव में विकास के मुद्दे से हटकर सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान और धर्माधता के मुद्दे पर ही फोकस करते रहे।

यादव ने आगे कहा कि हालांकि कांग्रेस पार्टी ने एक सशक्त विपक्ष के रूप में राहुल गांधी के नेतृत्व में अपनी व्यापक उपस्थिति दर्ज कराई है। भाजपा जो दावा कर रही थी, वह तो धरा रह गया। भाजपा यह माने कि उसे गुजरात में मुश्किल से जीत मिल पाई है।

यादव ने यह भी कहा कि गुजरात चुनाव के परिणामों में एक सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने के साथ कांग्रेस ने तीन प्रतिशत मतों का इजाफा किया है।

वही भाजपा गुजरात की सत्ता पर अपनी पकड़ बरकरार रखने में कामयाब जरूर रही, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृहनगर वडनगर जिस विधानसभा क्षेत्र में आता है, वहीं भाजपा हार गई। वडनगर ऊंझा विधानसभा क्षेत्र में आता है, जहां से कांग्रेस प्रत्याशी आशा पटेल ने भाजपा विधायक पटेल नारायणभाई लल्लूदास को 19,500 मतों से शिकस्त दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता