न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस करेगी बड़ा प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार यानी 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Sep 2018 7:56:28

10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस करेगी बड़ा प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार यानी 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने दावा किया कि सभी विपक्षी दलों से भारत बंद के मुद्दे पर बात की गई है और लगभग सभी ने इस बंद में साथ आने का वादा किया है। तृणमूल कांग्रेस ने भारत बंद का समर्थन नहीं किया है, लेकिन वह भी इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ है और वह प्रदर्शन में भी शामिल होगी। मायावती की पार्टी का रुख इस मसले पर अभी साफ नहीं है, हालांकि उनका दावा है कि वह भी उनके साथ आएगी। लेकिन समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ प्रदर्शन करने पर सहमति दे दी है। अहमद पटेल के मुताबिक कुछ अन्य दलों से उनकी बातचीत अभी भी चल रही है। बंद सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक के लिए बुलाया गया है। इस दौरान कांग्रेस के सभी राज्यों के मुख्यालयों, जिला मुख्यालयों और पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस की मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के अंदर लाए जिससे इनकी बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाई जा सके।

एक्साइज ड्यूटी कम करने को तैयार नहीं सरकार

- कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड तोड़ ढंग से बढ़ रही हैं, किसानों की कमर टूट गई है, लेकिन सरकार किसी भी कीमत पर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी कम करने को तैयार नहीं है।
- उन्होंने कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार और उसकी राज्य सरकारें अगर अपने टैक्स में ही कमी कर दें तो पेट्रोल के दाम आधे किये जा सकते हैं और इस स्थिति का मुकाबला किया जा सकता है, लेकिन सरकार ऐसा करने का कोई इरादा नहीं रखती जिसके कारण आम आदमी परेशान हो रहा है।
- सुरजेवाला ने कहा कि जब पीएम नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली थी, उस समय पेट्रोल का दाम 51.78 रुपये के लगभग था जो आज लगभग अस्सी रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह डीजल की कीमतें 44.40 रुपये पर थी जो आज 71.55 रुपये तक जा पहुंची है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद से अब तक बारह बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार किसके हित में काम कर रही है।
- कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने 11 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की है। इसकी कीमतें आम आदमी की जेब से गई हैं। इसलिए इस देश की जनता को यह पता चलना चाहिए कि इन बढ़ी कीमतों से सरकार क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार देश की जनता की गाढ़ी कमाई को टैक्स के रुप में वसूल रही है, वहीं इसी पेट्रोल को लगभग 15 देशों को लगभग आधी कीमत पर बेचा जा रहा है। पेट्रोल के दामों में यह वृद्धि तब हो रही है जब क्रूड ऑयल का दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 75 डॉलर प्रति बैरल पर है, जबकि मनमोहन सिंह की सरकार में क्रूड ऑयल 60 डॉलर प्रति बैरल होने के बावजूद पेट्रोल की कीमतें 60 रुपये तक भी नहीं जाने दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत