न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्मार्टफोन कंपनी Comio ने 2 स्मार्टफोन किए लॉन्च, जाने कीमत

भारतीय युवाओं के बढ़ती संख्या पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्मार्टफोन ब्रांड कोमियो इंडिया ने गुरुवार को नए फीचर-लोडेड स्मार्टफोन कोमियो एस1 लाइट और सी2 लाइट मॉडल लॉन्च किए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Feb 2018 7:49:38

स्मार्टफोन कंपनी Comio ने 2 स्मार्टफोन किए लॉन्च, जाने कीमत

भारतीय युवाओं के बढ़ती संख्या पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्मार्टफोन ब्रांड कोमियो इंडिया ने गुरुवार को नए फीचर-लोडेड स्मार्टफोन कोमियो एस1 लाइट और सी2 लाइट मॉडल लॉन्च किए। जिनका मूल्य क्रमश 7,449 रुपये और 5,999 रुपये रखा गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "यह फोन अगले सप्ताह से उत्तर और पश्चिम भारत के बाजारों में उपलब्ध होंगे। लाइट श्रंखला का डिजाइन काफी अच्छा है, इन स्मार्टफोनों में स्टॉक एंड्रॉयड ओएस पर आधारित कोमियो यूआई है, इनका बैटरी बैकअप शक्तिशाली है। साथ ही इन स्मार्टफोनों में ओटीजी और कई सुरक्षा विशेषताएं हैं।

कोमियो स्मार्टफोन कंपनी के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा, "भारत बड़े अवसर और असीमित संभावनाओं वाला बाजार है। अपने ग्राहकों के लिए नई पेशकश कोमियो एस1 लाइट और सी2 लाइट से हम रोमांचित हैं। इनका डिजाइन और कैमरा भव्य है और बैटरी भी खूब चलती है। लाइट श्रंखला एक ऑल-राउंडर साबित होगी। कोमियो सभी ग्राहकों के लिये उचित मूल्य पर बेहतरीन उत्पादों की आपूर्ति करने में विश्वास रखता है।"

कोमियो एस1 लाइट का डिजाइन अनोखा है और यह समुद्री नीले, रॉयल ब्लैक और सनराइज गोल्ड रंगों में उपलब्ध है। इसमें 13-मेगापिक्सल ऑटोफोकस वाला फ्लैश रीयर कैमरा है और फ्लैश के साथ हर बारीक पहलू को समेटने वाला 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

5.0 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले व 3050 एमएएच की बैटरी के साथ इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी रोम कंपनी ने दिया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि इसके अलावा इन स्मार्टफोन में 128जीबी की एक्सपैंडेबल मेमोरी और शानदार म्यूजिक क्वलिटी है। इसकी डिजाइन पर विशेष ध्यान दिया गया है। सी2 लाइट में पांच इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले है और यह सनराइज गोल्ड, रॉयल ब्लैक और मेटलिक ग्रे रंगों में उपलब्ध है। इसमें स्टॉक एंड्रॉयड 7.0 नौगट पर आधारित कोमियो यूआई है।

बयान में आगे कहा गया है, "कोमियो सी2 लाइट में 3900एमएएच की बैटरी है, जो 27 घंटे के टॉकटाइम के साथ दो दिनों तक चार्ज रहती है और इसका स्टैंडबाय टाइम 270 घंटे का है।"

कोमियो स्मार्टफोन के निदेशक और सीईओ संजय कुमार कलिरोना ने कहा, "हम ग्राहकों को रिलायंस जियो के साथ बेमिसाल डेटा एवं कैशबैक ऑफर्स की पेशकश कर रहे हैं। इसकी पेशकश मौजूदा युग में हमारे दैनिक जीवन में इंटरनेट के उच्च इस्तेमाल को ध्यान में रखकर की जा रही है।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत