न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में आज से पूरी क्षमता के साथ खुल रहे हैं सिनेमाघर, SOP जारी

कोविड-19 (Covid-19) प्रोटोकॉल के साथ सिनेमाघरों को 100% क्षमता के साथ 1 फरवरी यानि आज से दर्शकों के लिए खोला जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Feb 2021 9:31:20

देश में आज से पूरी क्षमता के साथ खुल रहे हैं सिनेमाघर, SOP जारी

कोविड-19 (Covid-19) प्रोटोकॉल के साथ सिनेमाघरों को 100% क्षमता के साथ 1 फरवरी यानि आज से दर्शकों के लिए खोला जा रहा है। यह जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को दी है। इस दौरान उन्होंने थियेटर्स के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स भी रिलीज की है।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'यह अच्छी खबर है। फरवरी में लोग थियेटर्स में फिल्मों का मजा ले सकेंगे क्योंकि हम पूरी क्षमता के साथ सिनेमाघरों को अनुमति दे रहे हैं।'

उन्होंने कहा था, 'सिनेमाघर पर 100% क्षमता के साथ खुल सकते हैं। हम जितना ज्यादा हो सके उतना टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग को प्रोत्साहित करते हैं।'

सिनेमाघरों के लिए एसओपी जारी करने के दौरान प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मौजूदा सैनिटेशन और कोविड प्रोटोकॉल पहले की तरह जारी रहेंगे। हालांकि, इस बार यह राहत दी गई है कि लोग थियेटर के अंदर मौजूद फूड स्टॉल से खाना खरीद सकेंगे।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक जारी रहेगी। एसओपी के अनुसार 100% सीटिंग की अनुमति केवल सिनेममाघरों में ही होगी।

सरकार ने सिनेमाघरों में डिजिटल काम करने पर जोर दिया है। सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि दर्शक टिकट खरीदने, खाने-पीने की चीजें लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करें।

सिनेमाघरों को भी पूरे दिन एडवांस टिकट बुकिंग के लिए ज्यादा बॉक्स ऑफिस काउंटर की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है, ताकि बुकिंग के समय भीड़ से बचा जा सके।

एसओपी में कोरोना वायरस से जुड़ी सावधानियां रखने पर भी जोर दिया गया है। इस दौरान मास्क पहनना, हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग और लोगों को सभ्य तरीके से सांस लेने की हिदायत दी गई है।

एसओपी में कहा गया है कि दर्शकों को एंट्री पर थर्मल चैकिंग से गुजरना होगा। वहीं, फिल्म खत्म होने के बाद दर्शक एक लाइन में सिनेमा हाल से बाहर निकलेंगे, ताकि भीड़ की संभावनाओं से बचा जा सके। इसके अलावा भीड़ से बचने के लिए फिल्में एक से ज्यादा स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर