न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TikTok के दीवानों के लिए बड़ी खबर, ये भारतीय कंपनियां कर रहीं खरीदने की तैयारी

भारत सरकार ने जुलाई में राष्ट्रीय सुरक्षा और गोपनीयता का हवाला देकर TikTok सहित 58 चीनी ऐप पर बैन लगा दिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Sep 2020 10:17:48

TikTok के दीवानों के लिए बड़ी खबर, ये भारतीय  कंपनियां कर रहीं खरीदने की तैयारी

भारत सरकार ने जुलाई में राष्ट्रीय सुरक्षा और गोपनीयता का हवाला देकर TikTok सहित 58 चीनी ऐप पर बैन लगा दिया था। आशंका जताई जा रही थी कि कंपनी यूजर्स के डेटा चीन की सरकार के साथ साझा कर रही है। टिकटॉक पर अमेरिका में भी बैन है। वहीं, अब खबर आ रही है कि भारत में फिर से टिकटॉक (TikTok) की वापसी हो सकती है। टिकटॉक (TikTok) के भारतीय एसेट को जापानी कंपनी सॉफ्टबैंक खरीदने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इसलिए वह भारतीय साझेदार भी तलाश रही है और उसकी रिलायंस जियो तथा भारती एयरेटल से बातचीत भी चल रही है। TikTok की चीनी पैरेंट कंपनी बाइटडांस में जापानी समूह सॉफ्टबैंक की पहले से हिस्सेदारी है।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक उसने TikTok का भारतीय कारोबार खरीदने के लिए कोशिश शुरू की है और रिलायंस जियो इन्फोकॉम तथा भारती एयरटेल को भी साझेदार बनाने के लिए बातचीत कर रही है। जापानी कंपनी सॉफ्टबैंक ने भारत में ओला कैब्स, स्नैपडील, ओयो रूम्स जैसे कई स्टार्टअप में निवेश कर रखा है। इसके पहले अगस्त में ऐसी चर्चा भी शुरू हुई थी कि टिकटॉक के भारतीय कारोबार को रिलायंस खरीद सकती है। हालांकि जियो और एयरटेल ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। सॉफ्टबैंक दूसरे विकल्प भी तलाश रहा है।

बैन के वक्त टिकटॉक के 30% यूजर भारतीय थे और इसकी करीब 10% कमाई भारत से होती थी। अप्रैल 2020 तक गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से टिकटॉक के 2 अरब डाउनलोड किए गए थे। इनमें से करीब 30.3% या 61.1 करोड़ डाउनलोड भारत से थे। मोबाइल इंटेलीजेंस फर्म सेंसर टावर के अनुसार टिकटॉक का डाउनलोड भारत में चीन से भी ज्यादा था। चीन में टिकटॉक का डाउनलोड सिर्फ 19.66 करोड़ है जो कि उसके कुल डाउनलोड का महज 9.7% हिस्सा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत