न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : चीन से फिर आई चेतावनी- सर्दी आने के साथ ही महामारी की स्थिति और खराब होगी

चीन में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करने वाले डॉ झोंग नैंशन ने कहा है कि कई देशों में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है और स्वास्थ्य संकट बढ़ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Nov 2020 10:03:10

कोरोना वायरस : चीन से फिर आई चेतावनी- सर्दी आने के साथ ही महामारी की स्थिति और खराब होगी

दुनिया में कोरोना के 4 करोड़ 68 साल 9 हजार 252 मामले सामने आ चुके हैं। 12 लाख 5 हजार 194 मौतें हो चुकी हैं। 3 करोड़ 37 लाख 53 हजार 770 लोग ठीक भी हो चुके हैं। चीन में रविवार को 24 नए केस सामने आए, जिसमें 21 विदेशों से आए लोग हैं। ये सभी लोग शिनजियांग में सामने आए। अफसरों ने कहा है कि काशगर समेत दो अन्य शहरों में दूसरे राउंड की टेस्टिंग शुरू की जा रही है। एक 17 साल के फैक्ट्री वर्कर के पॉजिटिव मिलने के बाद 47।5 लाख टेस्ट किए गए, जिसमें ज्यादातर एसिम्प्टोमैटिक (जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं) पाए गए। वहीं, चीन की सरकार के प्रमुख स्वास्थ्य सलाहकार ने कहा है कि दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का रूप और खराब होगा। चीन में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करने वाले डॉ झोंग नैंशन ने कहा है कि कई देशों में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है और स्वास्थ्य संकट बढ़ रहा है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को एक हेल्थ कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेते हुए डॉ नैंशन ने कहा कि सर्दी आने के साथ ही महामारी की स्थिति और खराब होगी।

china,coronavirus,china coronavirus,corona pandemic,winter,world news

हालांकि, डॉ झोंग नैंशन ने यह भी कहा कि इसकी आशंका काफी कम है कि चीन में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आएगी। उन्होंने कहा कि चीन में कोरोना को काबू करने के लिए पर्याप्त सिस्टम तैयार किया गया है। डॉ नैंशन ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर कई देशों में आ चुकी है और कई अन्य देशों में कोरोना का कहर अभी जारी रहेगा। लेकिन उन्होंने चीन को लेकर कहा कि महामारी रोकने के लिए लगाए गए सिस्टम के बाद ऐसा नहीं लगता कि यहां दूसरी लहर आएगी।

बता दें कि ब्रिटेन और फ्रांस में फिर से लॉकडाउन लागू किया जा रहा है क्योंकि कोरोना के मामले काफी अधिक बढ़ने लगे हैं। ब्रिटेन में दूसरा लॉकडाउन शनिवार को लगाया गया है, जो 2 दिसंबर तक लागू रहेगा। हालांकि, रविवार को मंत्री माइकल गोव ने कहा है कि इसे बढ़ाया जा सकता है। ब्रिटेन में अब तक 10 लाख से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। इस बीच, देश के कई हिस्सों से पुलिस और लॉकडाउन विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा की खबरें भी मिल रही हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि जरूरी सेवाओं में कुछ कमी की जा सकती है क्योंकि कई लोग इनके बहाने प्रतिबंधों का मजाक बना रहे हैं। यहां अस्पतालों में भी फिर मरीज बढ़ने लगे हैं।

अमेरिका में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक अमेरिका के 94 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जो किसी भी एक देश में सबसे अधिक है। अमेरिका में दो दिन बाद राष्ट्रपति चुनाव हैं और इससे 2 दिन पहले ही यहां दुनिया में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। शनिवार को यहां कोरोना के 1.23 लाख केस मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत