न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस का चीन में कहर, मौतों का आंकड़ा 100 से पार, 1300 नए मामले आए सामने

चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच चुका है। मंगलवार तक इस बीमारी से ग्रसित लोगों के 1300 नए मामले सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Jan 2020 8:15:45

कोरोना वायरस का चीन में कहर, मौतों का आंकड़ा 100 से पार, 1300 नए मामले आए सामने

चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच चुका है। मंगलवार तक इस बीमारी से ग्रसित लोगों के 1300 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही चीन में अब तक इस वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 4000 तक पहुंच चुकी है। सेंट्रल हुबेई प्रांत में स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि 24 और लोगों की मौत वायरस से हुई है और 1,291 अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। चीन के ख़ूबे प्रांत में मरने वालों की संख्या 56 से बढ़कर 76 हो चुकी है।

कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ने के बाद प्रशासन ने चीन में प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया है। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने सोमवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारगर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। पीएम ने कहा कि देश की एजेंसियों को रोग की रोकथाम और नियंत्रण की गंभीर स्थिति पर ध्यान देने और नागरिकों की जान की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्रथामिकता देना चाहिए। इसके अलावा, ज्यादा सुव्यवस्थित, मजबूत और वैज्ञानिक कदम उठाकर रोग के फैलाव को कारगर रूप से नियंत्रित किया जाए। इसके साथ ही चीन सरकार ने अपने नागरिकों से विदेश यात्राएं नहीं करने का आग्रह किया है।

चीनी राज्य परिषद ने कहा कि न्यू कोरोना वायरस (Coronavirus) निमोनिया की महामारी को रोकने के लिए वसंत त्योहार की छुट्टी को 2 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। कॉलेजों, मिडिल, प्राइमरी स्कूलों और किंडरगार्टन स्कूलों में भी छुट्टियां बढ़ा दी गई है। चीनी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के विशेषज्ञ फंग लू चाओ ने कहा कि न्यू कोरोना वायरस निमोनिया एक श्वसन संक्रमण है। इस बीमारी में मुंह का लार छूने से भी लोग संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए यात्राएं कम करें और भीड़ भरे स्थानों पर न जाएं।

china,coronavirus,death toll,central hubei,wuhan,health commission,corona virus,news,world news

चीन के साथ-साथ दुनिया भर में तमाम दूसरी जगहों पर भी कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। अमेरिका, हांगकांग, मकाऊ, ताईवान और भारत के बाद अब श्रीलंका में भी कोरोन वायरस के संदिग्ध मिले हैं। चीन के बाहर इस वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 44 हो चुकी है।

इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ट्रेडोस अधानोम घेब्रेयसुस चीन के दौरे पर जा रहे हैं। वे चीनी अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ महामारी की रोकथाम पर भी चर्चा करेंगे। इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ की टीम भी ग्राउंड रिपोर्टिंग भी करेगी और चीन के साथ रोकथाम के लिए सहयोग पर चर्चा करेगी।

china,coronavirus,death toll,central hubei,wuhan,health commission,corona virus,news,world news

वहीं चीन के हुबेई प्रान्त में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण संकट के बीच भारत अपने नागरिकों को बाहर निकलने योजना भी बना रहा है। सोमवार को कैबिनेट सचिव राजीव गाबा के अध्यक्षता में बहु मंत्रालयी बैठक में सर्वाधिक प्रभावित वुहान शहर से भारतीयों की निकासी योजना पर काम शुरू करने का फैसला लिया गया। बैठक में केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य, विदेश, नागर विमानन, श्रम, रक्षा तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव और राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्‍य सचिव और महानिदेशक (सशस्‍त्र सेना चिकित्‍सा सेवा) भी मौजूद थे। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक 26 जनवरी 2020 तक 137 विमानों से आए कुल यात्री संख्‍या 29707 की स्क्रिनिंग की जा चुकी है। इस दौरान 12 यात्रियों के नमूने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (इनआईवी), पुणे को जांच के लिए भेजे गये हैं। हालांकि राहत की बात है कि अभी तक किसी व्‍यक्ति में खतरनाक वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका