न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस: जनता के गुस्से से बचने के लिए चीनी सरकार ने अब उठाया ये कदम

चीन में अब इस वायरस के चलते राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जनता के गुस्से से बचने के लिए शीर्ष अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Feb 2020 2:07:00

कोरोना वायरस: जनता के गुस्से से बचने के लिए चीनी सरकार ने अब उठाया ये कदम

चीन में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 1500 के पार पहुंच गई है. नॉवल कोरोना की शुरुआत वुहान से हुई थी और अभी तक दुनियाभर में 65,210 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 64,627 लोग तो सिर्फ चीन में ही बीमार हैं। चीन में अब इस वायरस के चलते राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जनता के गुस्से से बचने के लिए शीर्ष अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गुरुवार को चीन के हुबेई प्रांत और इसकी राजधानी वुहान में टॉप अधिकारियों को बदल दिया।

चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शंघाई के पूर्व मेयर यिंग यॉन्ग की जगह अब जियांग चाउलिंग वुहान में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखिया के तौर पर काम करेंगे। वुहान में वांग झॉन्गलिन अब मा गुओक्यांग की जगह पार्टी सचिव का पद संभालेंगे। स्थानीय मीडिया ने यह भी बताया कि वायरस से जुड़े दूसरी कई बातों के लिए पार्टी के कई और नेताओं को भी निकाला गया है।

xi xinping,corona virus death toll,corona virus,corona,china,coronavirus,coronavirus news

हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान कोरोना वायरस का केंद्र है। सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुखों को इसलिए भी निकाला गया क्योंकि अधिकारियों ने इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या की जब दोबारा गिनती की तो यह आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ा और 14,840 से करीब 65,000 पहुंच गया।

अभी तक हुबेई में इस वायरस के इन्फेक्शन का पता लगाने के लिए सिर्फ RNA टेस्ट किया जा रहा था, जिसमें कई दिन लगते हैं। RNA यानी रिबॉन्यूसेलिक एसिड में जेनेटिक इन्फर्मेशन मिलती है जिससे वायरस की पहचान होती है। अब कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी (CT) स्कैन भी शुरू कर दिया है जिससे फेफड़ों को देखा जा सकता है। हुबेई स्वास्थ्य आयोग का कहना है कि इस टेस्ट से कोरोना संक्रमण का पता जल्दी चलता है।

xi xinping,corona virus death toll,corona virus,corona,china,coronavirus,coronavirus news

बता दे, चीन के बाद जापान में भी इस वायरस की वजह से एक मौत हुई है। जापान के स्वास्थ्य मंत्री ने पुष्टि की है कि तोक्यो के पास कानागावा में एक 80 साल की महिला की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। बता दें कि इससे पहले हॉन्ग कॉन्ग और फिलीपींस में एक-एक मौत हो चुकी है। चीन के बाद कोरोना से संक्रमित सबसे ज्यादा जापान है। वहीं करीब दो दर्जन से ज्यादा दूसरे देशों में भी करॉना के रोगी मिल चुके हैं। आपको बता दे, जापान के योकोहामा तट पर खड़े डायमंड प्रिंसेस क्रूज पर कोरोना के 28 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस तरह क्रूज पर कोरोना के कुल 218 मामले सामने आ चुके हैं। साथ ही क्रूज पर तैनात कुछ अधिकारी भी इससे संक्रमित हो गए हैं।

बता दें कि इस क्रूज पर कुल 3711 लोग एक सप्ताह से फंसे हुए हैं। इस क्रूज पर हांगकांग से सवार हुए एक शख्स में सबसे पहले कोरोना वायरस के लक्षण सामने आए थे। क्रूज में कुल 138 भारतीय नागरिक भी मौजूद हैं। दो भारतीयों में कोरोना की जांच पॉजिटिव आई है। भारतीय एंबेसी जापान प्रशासन के साथ संपर्क में है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर