न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट्रोल की कीमत 25 रुपये प्रति लीटर तक कम की जा सकती हैं, लेकिन सरकार नहीं दे रही है राहतः चिदंबरम

पिछले नौ दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 2.24 रुपये, जबकि डीजल में 2.15 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 May 2018 1:15:08

पेट्रोल की कीमत 25 रुपये प्रति लीटर तक कम की जा सकती हैं, लेकिन सरकार नहीं दे रही है राहतः चिदंबरम

पिछले नौ दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 2.24 रुपये, जबकि डीजल में 2.15 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। पैट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच कांग्रेस सांसद और पूर्व वित्तमंत्री पी.चिदंबरम ने मोदी सरकार को घेरा है। चिदंबरम ने बुधवार सुबह ट्वीट कर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और बताया कि सरकार चाहे तो एक लीटर पैट्रोल की कीमतों में 25 रुपए लीटर तक की कमी की जा सकती है लेकिन सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है।

25 रुपए तक सस्ता हो सकता है पैट्रोल

ट्विटर पर चिदंबरम ने लिखा, 'यह संभव है कि प्रति लीटर 25 रुपए तक की कमी कर दी जाए, लेकिन सरकार ऐसा नहीं करेगी। वह पैट्रोल की कीमत में 1 या 2 रुपए प्रति लीटर की कमी करके लोगों को बहलाएंगे।' चिदंबरम ने एक अन्य ट्वीट में 'तेल का खेल' समझते हुए लिखा, 'कच्चे तेल की कीमतों में कमी के चलते सरकार हर एक लीटर पर 15 रुपए बचा रही है। इसके बाद वह 10 रुपए का अतिरिक्त टैक्स लगा रही है।'

मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि सरकार मौजूदा स्थिति को गंभीरता से ले रही है। अगले दो-चार दिनों में समाधान तलाशने के हरसंभव प्रयास होंगे। इसी क्रम में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को सभी तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं। वही यह कयास लगाए जा रहे है की सरकार उत्पाद शुल्क में कटौती कर सकती है। इस वक्त पेट्रोल पर 19.48 रुपए और डीजल पर 15.33 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क है। इसके अलावा पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सरकार दूसरे उपायों पर भी विचार कर रही है। इसमें पेट्रो पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाना और भाजपा शासित राज्यों से वैट के दाम घटाने के लिए कहना जैसे कदम शामिल हैं। पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए तो कीमतों में 10 से 15 रुपए प्रति लीटर की कमी हो सकती है। लेकिन यह फैसला जीएसटी परिषद ही कर सकती है।

राजस्व नुकसान का सता रहा डर

अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को एक डॉलर का मूल्य 67.97 रुपये रहा। यह 16 महीने के निचले स्तर पर है। इससे भी कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। केंद्र पेट्रोल पर 19.48 रुपये, जबकि डीजल पर 15.33 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क वसूलता है। पेट्रोल और डीजल पर एक रुपया उत्पाद शुल्क घटाने पर 13 हजार करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान होगा।

77 रुपए से ऊपर पहुंचा पैट्रोल

आपको बता दें कि दिल्ली में 23 मई को एक लीटर पैट्रोल की कीमत 77.17 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। अगर सरकार पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की सलाह पर अमल करती है तो एक पैट्रोल की कीमत 25 रुपए कम होकर 52 रुपए पर आ सकती हैं।

डीजल में 26 पैसे की बढ़ोतरी

बुधवार को डीजल पर 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। इसके दाम 68.34 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं। वहीं, मुंबई में पैट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 84.99 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में डीजल 28 पैसे महंगा होकर 72.75 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत