न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मप्र के बाद छत्‍तीसगढ़ में भी किसानों का कर्ज किया माफ, CM भूपेश बघेल ने किए 3 बड़े ऐलान

मुख्‍यमंत्री बनते ही भूपेश बघेल ने कांग्रेस के चुनावी वादे पर अमल करना शुरू कर दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Dec 2018 7:51:57

मप्र के बाद छत्‍तीसगढ़ में भी किसानों का कर्ज किया माफ, CM भूपेश बघेल ने किए 3 बड़े ऐलान

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत के बाद भूपेश सिंह बघेल ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्‍यमंत्री बनते ही भूपेश बघेल ने कांग्रेस के चुनावी वादे पर अमल करना शुरू कर दिया है। बघेल ने मुख्यमंत्री के शपथ लेने के दो घंटे में ही किसानों की कर्ज माफी की फाइल पर दस्‍तखत कर दिए। उन्होंने 16.65 लाख किसानों का सरकारी बैंकों से लिया गया 6100 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का ऐलान किया। भूपेश बघेल को सीएम पद इसलिए भी दिया गया क्योंकि उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए पिछले पांच सालों में पार्टी को मजबूती प्रदान की और राहुल गांधी के विश्वास पर खरे उतरे। भूपेश बघेल की मेहनत का ही नतीजा रहा कि कांग्रेस ने राज्य में एकतरफा जीत दर्ज की। राज्य में 90 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 68 सीट जीतकर चुनावी भूचाल ला दिया, जबकि बीजेपी को महज 15 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। कर्ज माफी की फाइल पर साइन करने के बाद मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 'हमने वादे के मुताबिक किसानों की कर्ज माफी और किसानों का धान 2500 रुपये प्रति क्विंटल के दाम से खरीदने का फैसला किया है। इसके अलावा झीरम घाटी कांड में एसआईटी के गठन का फैसला ले लिया है। पहली कैबिनेट में ये तीन फैसले लिए गए हैं। किसानों के को-ऑपरेटिव और सोसाइटियों से लिए गए कर्ज माफ किए जाएंगे, लेकिन प्राइवेट बैंक से लिए कर्ज के लिए कमिटी गठित की जाएगी। कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर इस पर आगे निर्णय लिया जाएगा।''

बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया और इसे अपने जन घोषणा पत्र में भी शामिल किया था। इसमें सरकार गठन होने के 10 दिन के भीतर कर्ज माफी की बात कही गई थी। 20 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान के बाद और चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसानों के 30 अक्टूबर 2017 तक के सभी कर्ज माफ किए जाएंगे।

chhattisgarh,cm bhupesh baghel,loan,farmers loan,congress

मध्‍यप्रदेश सरकार कर चुकी है ऐलान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की सोमवार को शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किये गये वादे के अनुरूप किसानों के दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने को मंजूरी प्रदान कर दी।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के घोषणापत्र ‘‘वचनपत्र’’ के लोकहित के कुछ अन्य बिन्दुओं पर भी पहले ही दिन फैसला किया। इसमें विवाह योग्य कन्याओं को सरकार की ओर से 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता देना तथा प्रदेश में निवेश के लिये उद्योगों को प्रोत्साहन राशि तभी देने का निर्णय शामिल है, जब संबंधित निवेशकर्ता 70 प्रतिशत रोजगार प्रदेश के लोगों को देने की शर्त पूरी करे। नये मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चार ‘गारमेंट पार्क’ स्थापित करने की भी घोषणा की।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी