न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पांच सालों में 8 से बढ़ कर 23 करोड़ के पार पहुंच गई छत्तीसगढ़ के नए CM भूपेश बघेल की संपत्ति

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत के बाद भूपेश सिंह बघेल ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Dec 2018 8:25:51

पांच सालों में 8 से बढ़ कर 23 करोड़ के पार पहुंच गई छत्तीसगढ़ के नए CM भूपेश बघेल की संपत्ति

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत के बाद भूपेश सिंह बघेल ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पिछले कई दिनों से राज्य में मुख्यमंत्री चुनने के लिए पार्टी में माथापच्ची चल रही थी। मुख्यमंत्री पद की रेस में बघेल के अलावा ताम्रध्वज साहू और टीएस सिंहदेव के नाम की चर्चा भी जोरों पर थी, लेकिन अंत में भूपेश बघेल ने बाजी मार ली। बघेल ने मुख्यमंत्री के शपथ लेने के दो घंटे में ही किसानों की कर्ज माफी की फाइल पर दस्‍तखत कर दिए। उन्होंने 16.65 लाख किसानों का सरकारी बैंकों से लिया गया 6100 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का ऐलान किया।

पार्टी को मजबूती प्रदान की : भूपेश बघेल को सीएम पद इसलिए भी दिया गया क्योंकि उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए पिछले पांच सालों में पार्टी को मजबूती प्रदान की और राहुल गांधी के विश्वास पर खरे उतरे। भूपेश बघेल की मेहनत का ही नतीजा रहा कि कांग्रेस ने राज्य में एकतरफा जीत दर्ज की। राज्य में 90 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 68 सीट जीतकर चुनावी भूचाल ला दिया, जबकि बीजेपी को महज 15 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

किसानों की कर्ज माफी : कर्ज माफी की फाइल पर साइन करने के बाद मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 'हमने वादे के मुताबिक किसानों की कर्ज माफी और किसानों का धान 2500 रुपये प्रति क्विंटल के दाम से खरीदने का फैसला किया है।

एसआईटी के गठन का फैसला : इसके अलावा झीरम घाटी कांड में एसआईटी के गठन का फैसला ले लिया है। पहली कैबिनेट में ये तीन फैसले लिए गए हैं। किसानों के को-ऑपरेटिव और सोसाइटियों से लिए गए कर्ज माफ किए जाएंगे, लेकिन प्राइवेट बैंक से लिए कर्ज के लिए कमिटी गठित की जाएगी। कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर इस पर आगे निर्णय लिया जाएगा।'' लेकिन इन सबके बीच छत्तीसगढ़ के नए सीएम भूपेश बघेल की कुल संपत्ति कितनी है इसके बारे में क्या आप जानते हैं...

chhattishgarh,cm bhupesh baghel,cm bhupesh baghel property,congress

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल की कुल संपत्ति की बात की जाए तो पांच सालों में उनकी संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है। इन पांच सालों में उनकी सपंत्ति तीन गुना बढ़ गई है।

- साल 2013 में उनके पास कुल 8 करोड़ की संपत्ति थी, लेकिन अब यह बढ़कर 23 करोड़ के पार पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, बघेल के पास कुल 230,526,171 रुपये की संपत्ति है। इनके पास 14,667,061 रुपये की चल संपत्ति और 215,859,110 रुपये की अचल संपत्ति है। उनका प्रमुख व्यवसाय कृषि का है। इतना ही नहीं बघेल पर कर्ज होने की भी बात सामने आई है। बघेल पर करीब 19 लाख रुपये का कर्ज होने की बात भी सामने आई है।

बता दें कि 58 साल के भूपेश बघेल ने चुनाव में 84,352 वोटों से जीत दर्ज की थी। बघेल के पास स्नातकोत्तर की डिग्री है। भूपेश बघेल सीडी कांड के कारण विवादों में रहे चुके हैं सीडी में राज्य कैबिनेट मंत्री राजेश मुनात की आपत्तिजनक वीडियो थी जिस पर जमकर हंगामा हुआ था। इसी सीडी कांड में दोषी पाए जाने पर भूपेश बघेल को जेल भी जाना पड़ा था।

बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया और इसे अपने जन घोषणा पत्र में भी शामिल किया था। इसमें सरकार गठन होने के 10 दिन के भीतर कर्ज माफी की बात कही गई थी। 20 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान के बाद और चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसानों के 30 अक्टूबर 2017 तक के सभी कर्ज माफ किए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत