न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ / 5 फीट सुरंग खोदकर बैंक में घुसे चोर, मगर सफल नहीं हो पाए

बदमाश कैशियर के चैंबर के बाहर बिम के नीचे से खुदाई कर पांच फीट की छोटी सुरंग बनाकर बैंक में घुसे और उस कमरे तक पहुंच गए जहां 17 लाख रुपए से भरी एक तिजोरी रखी हुई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Jun 2020 9:58:07

छत्तीसगढ़ / 5 फीट सुरंग खोदकर बैंक में घुसे चोर, मगर सफल नहीं हो पाए

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के बाद अब बैंक और एटीएम में चोरी का खतरा मंडराने लगा है। रविवार रात को कांकेर के सरोना इलाके मुड़पार सहकारी बैंक में बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की हालाकि, वे अपने प्लान में कामयाब नहीं हो पाए। बदमाश कैशियर के चैंबर के बाहर बिम के नीचे से खुदाई कर पांच फीट की छोटी सुरंग बनाकर बैंक में घुसे और उस कमरे तक पहुंच गए जहां 17 लाख रुपए से भरी एक तिजोरी रखी हुई थी। हालांकि तिजोरी तोड़ पाने में वह सफल नहीं हो पाए। दुधावा पुलिस स्टेशन के टीआई के मुताबिक, चोर सुरंग बनाकर कैशियर के चैंबर तक पहुंचे। यहां फ्लोर टाइल्स को तोड़ बैंक में दाखिल हुए। कैशियर के चेंबर में ही रकम से भरी तिजोरी रखी थी। चोरों ने इसे तोड़ने कोशिश की। हैंडल तोड़ लिया लेकिन तिजोरी तोड़ने में कामयाब नहीं हो सके। तीन दिन पहले ही बैंक में 20 लाख रूपए आए थे जिसमें से करीब 17 लाख रुपए इसी तिजोरी में रखे थे।

चोरों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को कपड़े से ढंक दिया। साथ ही अपना चेहरा मास्क से छिपाकर कमरे के अंदर घुसे। पुलिस ने स्निफर डॉग को बुलवाया जो मुड़पार से सरोना की ओर 200 मीटर जाकर रुक गया। मौके से एक टार्च भी बरामद हुई है।

पुलिस का कहना है कि चोरी करने से पहले कर बैंक में आ चुके थे। वे बैंक भवन के चप्पे चप्पे और वहां के कर्मचारियों से अच्छी तरह वाकिफ होंगे। रेकी के बाद ही चोरी करने का प्लान बनाया गया। चोरों को बता था कि कहा पर सुरंग बनाई जाए जिससे सीधे तिजोरी वाले कमरे में पहुंचा जा सके। यह भी पता था कि बैंक का चपरासी रविवार को छुट्‌टी पर होने के चलते शनिवार शाम घर चला जाता है। चौकीदार शनिवार और रविवार दोनों रात बैंक में नहीं था। चोर ने जिस दीवार की ईट निकाली है वहां और भी कई नई ईंट दिखाई दे रही हैं। इससे आशंका है कि चोर वहां दो दिन से कोशिश कर रहा था। पहले दिन ईंट निकालने के बाद उसे वापस ढंकने के लिए आसपास से नईं ईंट लाई गई ताकि किसी को इसका पता नहीं चले।

वहीं, राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की बात करे तो यहां सोमवार को कोरोना के 53 नए मरीज मिले हैं। इनमें कोरबा से 16, रायपुर व बिलासपुर से 7-7, मुंगेली से 4, बलौदाबाजार से 3, बलरामपुर, दुर्ग व कोंडागांव से 2-2 और कोरिय का एक मरीज शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में सोमवार को देर रात तक मरीजों की संख्या बढ़कर 1 हजार 717 पर पहुंच गई है। इनमें से 875 अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच, राहत की खबर है कि 116 मरीजों स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री