न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK vs KKR : चेन्नई बिगाड़ सकती हैं कोलकाता के समीकरण, आज होगी सम्मान की लड़ाई

चेन्नई सीजन से बाहर हो चुकी हैं लेकिन उसके लिए आज की जीत सम्मान की लड़ाई हैं जिसे वह जरूर पाना चाहेगी। वहीँ कोलकाता आज का मैच जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहना चाहेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Oct 2020 10:13:16

CSK vs KKR : चेन्नई बिगाड़ सकती हैं कोलकाता के समीकरण, आज होगी सम्मान की लड़ाई

आज दुबई में IPL के 13वें सीजन का 49वां मैच होने जा रहा हैं जो कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। हांलाकि चेन्नई सीजन से बाहर हो चुकी हैं लेकिन उसके लिए आज की जीत सम्मान की लड़ाई हैं जिसे वह जरूर पाना चाहेगी। वहीँ कोलकाता आज का मैच जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहना चाहेगी। केकेआर के 12 मैचों में 12 अंक हैं और उसे प्लेऑफ में जगह सुरक्षित करने के लिए अगले दोनों मैच जीतने होंगे। ऐसे में चेन्नई टीम कोलकाता के समीकरण बिगाड़ सकती हैं।

पिछले मुकाबले में कोलकाता ने चेन्नई को हराया था

सीजन में पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं, तो कोलकाता ने चेन्नई को 10 रन से हराया था। अबु धाबी में खेले गए सीजन के 11वें मैच में कोलकाता ने चेन्नई को 168 रन का टारगेट दिया था। जवाब में चेन्नई 5 विकेट पर 167 रन ही बना पाई थी।

कोलकाता 5वें और चेन्नई 8वें स्थान पर

पॉइंट्स टेबल में कोलकाता 12 पॉइंट्स के साथ 5वें स्थान पर है। कोलकाता ने सीजन में 12 में से 6 मैच जीत और इतने ही हारे हैं। वहीं, चेन्नई 8 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर है। उसने सीजन में 12 में से सिर्फ 4 मैच जीते और 8 हारे हैं।

कोलकाता पिछले मैच में हारी, चेन्नई को मिली थी जीत

अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता को पंजाब ने 8 विकेट से हराकर खुद को प्ले-ऑफ की रेस में आगे कर लिया था। वहीं, चेन्नई ने अपने पिछले मुकाबले में बेंगलुरु को 8 विकेट से हराया था।

गिल-मॉर्गन कोलकाता के टॉप स्कोरर

शुभमन गिल और इयोन मॉर्गन ने कोलकाता के लिए सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। गिल ने अब तक कुल 378 और मॉर्गन ने 335 रन बनाए हैं। इसके बाद नीतीश राणा का नंबर आता है, जिन्होंने सीजन में अब तक 265 रन बनाए हैं।

डु प्लेसिस-रायडू ने चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

फाफ डु प्लेसिस चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने सीजन में अब तक 401 रन बनाए हैं। अंबाती रायडू 291 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, शेन वॉटसन 285 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

वरुण चक्रवर्ती के नाम 13 विकेट

कोलकाता के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सीजन में अब तक 13 विकेट लिए हैं, जिसमें से 5 विकेट तो उन्होंने एक ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लिए थे। इस प्रदर्शन की बदौलत वरुण को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम में भी चुना गया।

करन-चाहर चेन्नई के टॉप विकेट टेकर

चेन्नई के लिए सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सैम करन पहले और दीपक चाहर दूसरे स्थान पर हैं। करन के नाम अब तक 13 और चाहर के नाम 12 विकेट हैं। इनके अलावा शार्दूल ठाकुर ने सीजन में अब तक 9 विकेट लिए हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 21 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यहां पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

चेन्नई ने 3 और कोलकाता ने 2 बार खिताब जीते

धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। वहीं, चेन्नई पांच बार( 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही। वहीं, कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही।

चेन्नई का सक्सेस रेट कोलकाता से ज्यादा

IPL में चेन्नई का सक्सेस रेट 59.37% है। चेन्नई ने लीग में अब तक कुल 177 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 104 जीते और 72 हारे हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। वहीं, कोलकाता का सक्सेस रेट 52.10% है। कोलकाता ने अब तक कुल 190 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 98 जीते और 92 हारे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती