Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK Vs KKR : चेन्नई ने खड़ी की कोलकाता के लिए प्लेऑफ की मुश्किलें, दी 6 विकेट की बड़ी हार

चेन्नई की तरफ से गायकवाड ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए और अंत में रविंद्र जडेजा (31*) ने 2 छक्कों के साथ जीत दिलाई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Oct 2020 10:41:18

CSK Vs KKR : चेन्नई ने खड़ी की कोलकाता के लिए प्लेऑफ की मुश्किलें, दी 6 विकेट की बड़ी हार

बीते दिन आईपीएल के 13वें सीजन के 49वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया था जिसमें चेन्नई ने 6 विकेट से जीत दर्ज की हैं। केकेआर ने ओपनर नीतीश राणा (87) की दमदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन बनाए जिसके बाद चेन्नई की तरफ से गायकवाड ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए और अंत में रविंद्र जडेजा (31*) ने 2 छक्कों के साथ जीत दिलाई हैं। कोलकाता की 13 मैचों में यह 7वीं हार रही और टीम 12 अंकों के साथ 5वें नंबर पर ही है। वहीं, चेन्नई को इतने ही मैचों में 5वीं जीत मिली लेकिन टीम 10 अंकों के साथ सबसे नीचे 8वें नंबर पर ही है।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने चेन्नई को 173 रन का टारगेट दिया था। जवाब में धोनी की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर मैच जीत लिया। रितुराज गायकवाड़ ने सीजन में लगातार दूसरी फिफ्टी लगाते हुए 72 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। अंबाती रायडू ने भी 38 रन की अहम पारी खेली।
केकेआर के लिए अब प्लेऑफ की राह मुश्किल

केकेआर टीम इस हार के बाद 5वें नंबर पर ही है और प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ करने को टॉप-4 में होना जरूरी है। उससे ऊपर किंग्स इलेवन पंजाब के भी 12 ही अंक हैं। वहीं टॉप पर मौजूद मुंबई इंडियंस को इस जीत से फायदा मिला और वह 16 अंकों के साथ क्वॉलिफाइ कर गई है। अब कोलकाता को अपने अगले मैच में जीत तो चाहिए ही, साथ ही उम्मीद करनी होगी कि उसे दूसरी टीमों से भी अनुकूल परिणाम मिले।

गायकवाड़ की दमदार पारी

चेन्नई के लिए ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने 72 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 53 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के जड़े और शेन वॉटसन (14) के साथ पहले विकेट के लिए 50 रन जबकि अंबाती रायुडू (38) के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रन की पार्टनरशिप की। केकेआर के लिए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और पेसर पैट कमिंस को 2-2 विकेट मिले।

पावर-प्ले में चेन्नई ने 44 रन बनाए

चेन्नई ने पारी की शुरुआत संभलकर की। ओपनर शेन वॉटसन और रितुराज गायकवाड़ ने खराब बॉल पर शॉट लगाए। दोनों ने पावर-प्ले में अपने विकेट नहीं गंवाए और टीम के स्कोर को 44 रन तक पहुंचाया। शेन वॉटसन 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने गायकवाड़ के साथ पहले विकेट के लिए 50 रन की पार्टनरशिप की।

गायकवाड़-रायडू के बीच 68 रन की पार्टनरशिप

वॉटसन के आउट होने के बाद गायकवाड़ और रायडू ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 68 रन की पार्टनरशिप हुई। दोनों ने टीम के स्कोर को 115 रन के पार पहुंचाया। इसके बाद रायडू 38 रन बनाकर पैट कमिंस की बॉल पर आउट हुए। IPL में 10वीं बार छक्का लगाकर कोई टीम मैच जीती

लीग में यह 10वीं बार है, जब किसी टीम के बल्लेबाज ने आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर मैच जीता है। वहीं, इस सीजन में यह दूसरी बार है, जब बैट्समैन ने आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर मैच जिताया। इससे पहले सीजन के 31वें मैच में पंजाब के निकोलस पूरन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ छक्का जड़कर मैच जिताया था।

सबसे ज्यादा बार आखिरी बॉल पर छक्का मारकर जिताने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 3 बार (2009, 2011, 2012) छक्का लगाकर मैच जिताया था। इस सीजन से पहले मिशेल सैंटनर ने 2019 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर मैच जिताया था।

कोलकाता ने 5 विकेट पर 172 रन बनाए

इससे पहले KKR ने 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। नीतीश राणा ने IPL में अपनी 11वीं फिफ्टी लगाते हुए 61 बॉल पर 87 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने नाबाद 21 और कप्तान इयोन मॉर्गन ने 15 रन की पारी खेली। टीम ने आखिरी 5 ओवर में 66 रन बनाए।

राणा ने अपना बेस्ट स्कोर बनाया

नीतीश राणा (87) ने सीजन में अपनी तीसरी फिफ्टी लगाई। यह IPL में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 85 रन था, जो उन्होंने 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाया था।

सीजन में पहली 50+ रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई

कोलकाता की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर शुभमन गिल और नीतीश राणा ने पहले विकेट के लिए 53 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। यह सीजन में कोलकाता के लिए पहली 50+ रन की ओपनिंग पार्टनरशिप है। इस साझेदारी को कर्ण शर्मा ने तोड़ा। उन्होंने शुभमन गिल को शानदार बॉल पर बोल्ड किया। गिल 26 रन ही बना सके।

नरेन का बल्ला नहीं चला

सुनील नरेन इस मैच में कुछ नहीं कर सके और 7 रन बनाकर मिशेल सैंटनर की बॉल पर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने बाउंड्री पर उनका कैच पकड़ा। इसके बाद रिंकू सिंह भी 11 रन बनाकर जडेजा की बॉल पर अंबाती रायडू को कैच दे बैठे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका