न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK vs KXIP : दोनों टीम को हैं जीत की दरकार, देखने को मिलेगी कड़ी टक्कर

दोनों ही टीम ने 4 मैच में सिर्फ एक जीत दर्ज कराई हैं और अंकतालिका में अंतिम स्थानों पर हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Oct 2020 9:13:24

CSK vs KXIP : दोनों टीम को हैं जीत की दरकार, देखने को मिलेगी कड़ी टक्कर

आज चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच शाम को मुकाबला खेला जाना हैं। दोनों ही टीम के हालात इस सीजन में खराब हैं। दोनों ही टीम ने 4 मैच में सिर्फ एक जीत दर्ज कराई हैं और अंकतालिका में अंतिम स्थानों पर हैं। चेन्नई ने शुरुआत जरूर जीत के साथ दर्ज की लेकिन लगातार तीन मैच में हार मिली हैं। पंजाब ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया हैं लेकिन गेंदबाजी को मजबूत करने की जरूरत हैं। ऐसे में दोनों ही टीम को आज के मैच में जीत की दरकार हैं जिससे यह मुकाबला कड़ी टक्कर का होगा।

अंकतालिका में सबसे नीचे CSK

पिछले चरणों में अपने खेल में शीर्ष पर रहने की आदी टीम चार मैचों में तीन हार से अब अंक तालिका में निचले स्थान पर है और महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम के लिए यह बिलकुल ही अलग स्थिति है। अच्छे खिलाड़ियों के बावजूद टीम के लिए कुछ भी कारगर नहीं हो रहा। उसने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अंतिम एकादश में तीन बदलाव किए, अंबाती रायुडू की वापसी और ड्वेन ब्रावो की मौजूदगी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

शीर्ष क्रम कमजोर

फाफ डुप्लेसिस को छोड़कर शीर्ष क्रम के नहीं चलने और मध्य के ओवरों में धीमी रन गति तथा मैच के अंत के लिए ज्यादा रन छोड़ने की आदत के कारण उन्हें लगातार तीन शिकस्त झेलनी पड़ी। टीम में वापसी करने की कूव्वत है लेकिन क्षेत्ररक्षण, गेंदबाजी और बल्लेबाजी सभी विभाग में एक साथ बेहतरीन होगा। जब नतीजे टीम के हक में आते हैं तो बहुत सारी कमजोरियां ढक जाती हैं लेकिन जब ऐसा नहीं होता तो छोटी छोटी चीजें भी साफ दिखने लगती हैं।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को जुटाने होंगे रन

चेन्नई को जरूरत होगी कि उसके शीर्ष क्रम का एक बल्लेबाज बोर्ड पर रन जुटाए और साथ ही मध्य ओवरों के रन रेट का भी ध्यान रखा जाए। अगर ऐसा होता है तो धोनी को पकड़ बनाने में मदद मिलेगी। धोनी ने शुरूआती मैचों में काफी दबाव में बल्लेबाजी की है और अपार उम्मीदों के कारण उनकी और उनकी टीम की विफलता ज्यादा ही बुरी दिख रही है। अगर टीम मध्य के ओवरों में काफी रन जुटा लेती है तो इससे धोनी और निचले क्रम के दूसरे बल्लेबाज को थोड़ी मदद मिलेगी। लेकिन यह काम इतना आसान नहीं होगा क्योंकि वे उस टीम के खिलाफ होंगे जो शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं, हालांकि नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे।

केएल राहुल और मयंक अग्रवाल शानदार फॉर्म में

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल शानदार फॉर्म में हैं। पंजाब की टीम दो बार 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद अपने सीमित गेंदबाजों के कारण इसमें हार चुकी है। मोहम्मद शमी के अलावा विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को रोकने में कोई अन्य गेंदबाज सफल नहीं रहा। चेन्नई सुपर किंग्स को इसी का फायदा उठाने की कोशिश करनी चाहिए और उन्हें पंजाब के शीर्ष क्रम को जल्दी समेटना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल