न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK vs KXIP : सुपर किंग्स ने किया पंजाब की उम्मीदों का कत्ल, 9 विकेट से दी बड़ी शिकस्त

चेन्नई ने पंजाब को 9 विकेट से बड़ी शिकस्त देते हुए पंजाब कि प्लेऑफ की दौड़ की उम्मीदों का कत्ल कर दिया और सम्मान के साथ अपने इस सीजन का अंत किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 02 Nov 2020 8:48:57

CSK vs KXIP : सुपर किंग्स ने किया पंजाब की उम्मीदों का कत्ल, 9 विकेट से दी बड़ी शिकस्त

बीते दिन रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच मैच हुआ जिसमें चेन्नई ने पंजाब को 9 विकेट से बड़ी शिकस्त देते हुए पंजाब कि प्लेऑफ की दौड़ की उम्मीदों का कत्ल कर दिया और सम्मान के साथ अपने इस सीजन का अंत किया। पंजाब के 14 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट्स हैं। वहीं, चेन्नई पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। उसके भी 14 में सिर्फ 6 मैच ही जीते हैं।

अबु धाबी में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने चेन्नई को 154 रन का टारगेट दिया था। जवाब में चेन्नई ने 18.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने लीग में लगातार तीसरी फिफ्टी लगाते हुए सबसे ज्यादा 62 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। फाफ डु प्लेसिस ने 48 और अंबाती रायडू ने नाबाद 30 रन बनाए। वहीं, पंजाब के क्रिस जॉर्डन को एकमात्र विकेट मिला।

डु प्लेसिस और गायकवाड़ के बल्ले ने किया धमाका

मैच एकतरफा करते दिख रही इस खतरनाक पार्टनरशिप को क्रिस जॉर्डन ने तोड़ा। उन्होंने फाफ डु प्लेसिस को कप्तान केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराते हुए चेन्नईको पहला झटका दे दिया। डु प्लेसिस ने 34 गेंदों में 4 चौके और दो छक्के जड़ते हुए शानदार 8 रन बनाए। उनका विकेट 10वें ओवर की 5वीं गेंद पर गिरा। इसके बाद धांसू फॉर्म में चल रहे रितुराज गायकवाड़ और अंबाती रायुडू ने पंजाब के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और 72 रनों की साझेदारी करते हुए चेन्नै को सुपर जीत दिला दी।

चेन्नई के ओपनर्स ने दिलाई अच्छी शुरुआत

चेन्नई के ओपनर्स ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। डु प्लेसिस और गायकवाड़ ने पहले संभलकर खेलते हुए टीम के स्कोर को बढ़ाया। सेट होने के बाद दोनों ने आक्रामक शॉट लगाए और पावर-प्ले में 57 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 82 रन की पार्टनरशिप की। वहीं, चेन्नई के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए। शार्दूल ठाकुर, इमरान ताहिर और रविंद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला।

हूडा की बदौलत पंजाब ने बनाए 153 रन

इससे पहले पंजाब ने 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। दीपक हूडा ने लीग में अपनी दूसरी फिफ्टी लगाते हुए 30 बॉल पर सबसे ज्यादा 62 रन की पारी खेली। हूडा के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी स्कोर नहीं बना पाया।

राहुल-मयंक ने दिलाई अच्छी शुरुआत

पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने मयंक अग्रवाल के साथ टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने अच्छे शॉट लगाए और 32 बॉल पर 48 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप भी की। इस साझेदारी को लुंगी एनगिडी ने तोड़ा। उन्होंने मयंक को 26 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया।

गेल-पूरन भी नहीं चले

अच्छी शुरुआत के बाद पंजाब की पारी लड़खड़ा गई। लोकेश राहुल 27 बॉल पर 29 रन, निकोलस पूरन 6 बॉल पर 2 रन और क्रिस गेल 19 बॉल पर 12 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब ने इन 3 खिलाड़ियों के विकेट महज 10 रन के अंतर पर खो दिए।

सबसे महंगे-सस्ते प्लेयर्स की परफॉर्मेंस

CSK में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। धोनी को मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। प्लेइंग इलेवन में सबसे सस्ते प्लेयर ऋतुराज गायकवाड़ और एन जगदीशन (20-20 लाख रुपए) रहे। गायकवाड़ ने आईपीएल में लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई और नाबाद 62 रन की पारी खेली। जगदीशन को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।

वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर रहे। उन्होंने 27 बॉल पर 29 रन बनाए। प्लेइंग इलेवन में मुरुगन अश्विन 20 लाख रुपए कीमत के साथ सबसे सस्ते प्लेयर रहे। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम