न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK Vs KXIP : एकतरफा जीत के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स ने बचाया सम्मान, यहां जानें मैच का पूरा हाल

सीजन में यह पहला मौका था जब किसी टीम ने दुबई में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 05 Oct 2020 8:51:25

CSK Vs KXIP : एकतरफा जीत के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स ने बचाया सम्मान, यहां जानें मैच का पूरा हाल

रविवार को आईपीएल के 13वें सीजन का 18वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुआ था जिसमें एकतरफा जीत के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपना सम्मान बचाया हैं क्योंकि इससे पहले चेन्नई को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा था। सीजन में यह पहला मौका था जब किसी टीम ने दुबई में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की। चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से रौंद डाला।

शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस ने चेन्नई के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की, जिसके बूते टीम किंग्स इलेवन पंजाब के 179 के स्कोर को आसानी से पार कर पाया। टॉस जीतकर पंजाब ने कप्तान केएल राहुल की शानदार 62 रन की अर्धशतकीय पारी के बूते स्कोरबोर्ड में चार विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे, लेकिन फाफ डुप्लेसिस के 53 गेंदों में 87 रन और शेन वॉटसन के 53 गेंदों में 83 रन के बूते धोनी सेना ने लगातार तीन हार के क्रम को तोड़ा और 14 गेंद पहले ही मैदान मार लिया।

वॉटसन की 20वीं और डु प्लेसिस की 15वीं फिफ्टी

वहीं, आईपीएल में डु प्लेसिस ने अपनी 15वीं और वॉटसन ने 20वीं फिफ्टी लगाई। प्लेसिस ने 53 बॉल पर नाबाद 87 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 1 छक्के लगाया। वहीं, वॉटसन ने भी 53 बॉल खेलकर 83 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के जड़े।

सीजन में चेन्नई की दूसरी जीत

सीएसके ने सीजन में अब तक 5 मैच खेले हैं। चेन्नई ने सीजन के ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था। इसके बाद चेन्नई को लगातार 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा। दूसरी जीत के साथ चेन्नई के 4 पॉइंट हो गए हैं।

आईपीएल में 100 कैच करने वाले धोनी दूसरे विकेटकीपर

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक और रिकॉर्ड आपने नाम कर लिया है। वे आईपीएल में 100 कैच करने वाले दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने मैच के दौरान पंजाब के कप्तान राहुल का कैच पकड़ते ही यह उपलब्धि अपने नाम की। धोनी से आगे सिर्फ कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक (103 कैच) हैं।

आईपीएल में 10 विकेट से जिताने वाली दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप

वॉटसन और डु प्लेसिस के बीच आईपीएल के इतिहास में 10 विकेट से जिताने वाली दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। फिलहाल, यह रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के गौतम गंभीर और क्रिस लिन के नाम दर्ज है। उन्होंने 2017 में 184 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप कर गुजरात लॉयंस के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की थी।

राहुल ने लीग में अपनी 18वीं फिफ्टी लगाई

पंजाब ने 4 विकेट गंवाकर 178 रन बनाए। कप्तान लोकेश राहुल ने 52 बॉल पर सबसे ज्यादा 63 और निकोलस पूरन ने 17 बॉल पर 33 रन की पारी खेली। राहुल की लीग में यह 18वीं फिफ्टी है। इनके अलावा मनदीप सिंह ने 16 बॉल पर 27 और मयंक अग्रवाल ने भी 19 बॉल पर 26 रन की तेज पारी खेली।

पूरन और राहुल लगातार बॉल पर आउट

चेन्नई के लिए शार्दुल ठाकुर ने 2 विकेट लिए, जबकि रविंद्र जडेजा और पीयूष चावला को 1-1 विकेट मिला। शार्दुल ने लगातार 2 बॉल पर राहुल और पूरन को आउट किया। उन्होंने पूरन को जडेजा और फिर राहुल को धोनी के हाथों कैच आउट कराया। इससे पहले मनदीप को जडेजा ने अंबाती रायडू के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, पीयूष चावला की बॉल पर मयंक का कैच सैम करन ने लिया। मयंक और राहुल के बीच 61 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें