न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DC vs CSK : देखने को मिलेगा रोमांचक मुकाबला, चेन्नई को अब हर मैच में करना होगा बेहतर प्रदर्शन

आईपीएल के 13वें सीजन का 34वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) शारजाह में आमने-सामने होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Oct 2020 9:35:25

DC vs CSK : देखने को मिलेगा रोमांचक मुकाबला, चेन्नई को अब हर मैच में करना होगा बेहतर प्रदर्शन

आईपीएल के 13वें सीजन का 34वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) शारजाह में आमने-सामने होगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली की टीम जहां मैच जीतकर फिर से शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी वहीं चेन्नई की टीम के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर मैच में जीत पाना जरुरी है। चेन्नई का अब तक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में उसे अब हर मैच बेहतर प्रदर्शन करना होगा। सीजन में दोनों टीमों के बीच हुए पहले मुकाबले में दिल्ली ने चेन्नई को 44 रन से हराया था।

दिल्ली-चेन्नई के महंगे खिलाड़ी

सीएसके में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में केदार जाधव का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7.80 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

दिल्ली फॉर्म में, चेन्नई का प्रदर्शन कुछ खास नहीं

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली ने सीजन में अब तक खेले 8 में से 6 मैच जीते हैं और वह 12 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं, चेन्नई की फॉर्म सीजन में कुछ खास नहीं रही है। चेन्नई 6 पॉइंट्स के साथ छठवें स्थान पर हैं। चेन्नई ने सीजन में 8 में से 3 मैच जीते और 5 हारे हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

शारजाह में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। शारजाह में 23 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

दिल्ली अकेली टीम, जो अब तक फाइनल नहीं खेली; चेन्नई ने 3 बार खिताब जीता

दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। वहीं चेन्नई पांच बार( 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही।

आईपीएल में चेन्नई का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा

आईपीएल में चेन्नई का सक्सेस रेट सबसे ज्यादा 60.17% है। सीएसके ने अब तक कुल 173 मैच खेले हैं। 103 मैच जीते हैं और 69 मैच हारे हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। वहीं, दिल्ली का सक्सेस रेट 45.08% है। दिल्ली ने अब तक कुल 185 मैच खेले हैं। 83 मैच जीते हैं और 100 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर